Follow

75 साल की धक्केशाही का इतिहास लिखने वाली कांग्रेस न सिखाए नैतिकता : कुलदीप धालीवाल

Listen to this article

 कांग्रेस का चुनाव बहिष्कार महज़ बहाना, जनता का सामना करने से डर रही है पार्टी

पंजाब के लोग 'आप' की सच्चाई, ईमानदारी और विकास की राजनीति के साथ खड़े

 

Advertisement

अमृतसर/चंडीगढ़ 7 दिसंबर : आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और पार्टी द्वारा किए गए चुनाव बहिष्कार के ऐलान को उसकी हार का डर बताया। धालीवाल ने कहा कि पंजाब की राजनीति में 'धक्केशाही' और 'विश्वासघात' का इतिहास अगर किसी ने लिखा है, तो वह कांग्रेस ने लिखा है, और आज यही पार्टी नैतिकता का पाठ पढ़ा रही है। धालीवाल ने कांग्रेस को चुनौती दी कि वे अमृतसर देहाती के किसी भी इलाके से धक्केशाही का एक भी सबूत जनता के सामने लाए। सच्चाई यह है कि कांग्रेस अपने विधायक पर हुई कार्रवाई को बहाना बनाकर जनता का सामना करने से डर रही है। 

धालीवाल ने कांग्रेस के इस आरोप को सिरे से खारिज किया कि चुनावों में धक्केशाही हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कहती है कि उनके विधायक सरकारिया पर कार्रवाई हुई, इसलिए वे चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस बताये कि अमृतसर देहाती के इलाकों, बाबा बकाला, जंडियाला, मजीठा, अटारी, अजनाला में कहाँ धक्केशाही हुई? अगर किसी एक भी वियक्ति के साथ भी धक्का हुआ हो, तो सामने लाएं। उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि 'आप' के कैंडिडेट लखविंदर सिंह खुद कांग्रेसियों की गुंडागर्दी का शिकार हुए और अस्पताल में भर्ती हैं। कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए कि वह गुंडागर्दी करके भी खुद को पीड़ित बता रही है।

आप प्रवक्ता ने कांग्रेस की हालत के लिए उसके आंतरिक कलह और अहंकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने नवजोत कौर सिद्धू के बयान का हवाला दिया कि सीएम चेहरा बनने के लिए 500 करोड़ चाहिए जो कांग्रेस की अंदरूनी सच्चाई बताता है। धालीवाल ने कहा कि कांग्रेस में पांच-पांच मुख्यमंत्री पंजाब में घूम रहे हैं। यही कारण है कि कांग्रेस बर्बाद हो चुकी है। तरनतारन में कांग्रेस का हाल पंजाब जानता है कि गुटबाज़ी, अहंकार और टिकटों की खरीद-फरोख्त ने पार्टी को खत्म कर दिया है। अब उनके साथ न कार्यकर्ता खड़ा होना चाहता है और ना ही जनता।

धालीवाल ने कांग्रेस के 75 साल के काले इतिहास को याद दिलाया एयर कहा कि कांग्रेस द्वारा झूठे पुलिस मुकाबलों में नौजवानों को मारना, गुरु घर पर हमला करना और 1984 में दिल्ली में सिखों को जिंदा जलाना लोग कुछ भी भूले नहीं हैं। कांग्रेस ने पंजाब के लोगों के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात किया है और आज वही नैतिकता का पाठ पढ़ा रही है।

वहीं, अकाली दल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अकाली दल एसजीपीसी के कर्मचारियों और और उनके परिजनों को टिकट देकर उसका दुरुपयोग कर रही है। धालीवाल ने कहा कि 'आप' विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ती है और इस बार भी हम अपने कामों की बदौलत जनता से वोट मांगेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब के लोग 'आप' की सच्चाई, ईमानदारी और विकास की राजनीति के साथ खड़े हैं।

 

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh