Listen to this article
न्यूज़म ब्यूरो
नई दिल्ली / चंडीगढ़। नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद कर्मवीर बौद्ध ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने उनकी ऐतिहासिक जीत पर खुशी जताते हुए उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर हरियाणा कांग्रेस से जुड़े कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे, जिनमें प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद दीपेंद्र हुड्डा सांसद तथा कांग्रेस के मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग के प्रमुख गुरदीप सिंह सप्पल शामिल रहे।

इस मौके पर जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि मलिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने कर्मवीर बौद्ध को राज्यसभा में जीत के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान हरियाणा की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, संगठनात्मक मजबूती और प्रदेश से जुड़े विभिन्न जनहित मुद्दों पर कांग्रेस नेतृत्व के साथ विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही आने वाले समय में पार्टी को और मजबूत करने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श हुआ।
कांग्रेस नेतृत्व ने भरोसा जताया कि कर्मवीर बौद्ध राज्यसभा में जनता की आवाज को मजबूती से उठाएंगे और हरियाणा के हितों की प्रभावी पैरवी करेंगे।
What are your
Feelings