चंडीगढ़, 08 दिसम्बर : उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम बिजली चोरी की घटनाओं पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाने के लिए महतवपूर्ण कदम उठा रहा है । निगम ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे बिजली चोरी से सम्बंधित कोई भी जानकारी गोपनीय रूप से निगम के पोर्टल “https://xyz.uhbvn.org.in पर दे सकते हैं । इस नई पहल के तहत अब आम नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-180-7332 और व्हाट्सएप नंबर +91-9115151900 पर भी बिजली चोरी सम्बन्धी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
इसके अलावा ई-मेल: informtheft@uhbvn.org.in के माध्यम से भी शिकायत दर्ज करने का प्रावधान है। शिकायतकर्ता की पहचान पूर्णरूप से गोपनीय रखी जाएगी । बिजली चोरी की प्राप्त शिकायतों पर एक सप्ताह के अंदर-अंदर छापेमारी/ जाँच की जाएगी और सम्बंधित अधीक्षक अभियंता इसकी निगरानी सुनिश्चित करेंगे।
यह जानकारी देते हुए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रवक्ता ने बताया कि यदि शिकायतकर्ता द्वारा दी गई जानकारी से चोरी की पुष्टि होती है तो निगम द्वारा वसूल की गई राशि का 10 प्रतिशत इनाम के रूप में शिकायतकर्ता को दिया जा सकता है । बिजली निगम के कर्मचारी इस इनाम योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।
उन्होंने आगे यह भी बताया कि बिजली चोरी राज्य एवं राष्ट्र के विकास में एक बहुत बड़ी बाधा है । हमारी एक छोटी सी पहल निगम के प्रत्येक उपभोक्ता को निर्बाध बिजली आपूर्ति सप्लाई करने में सहयोग करेगी ।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।