Follow

कलाल माजरा व छपरा पहुंचकर CM ने शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात

पिंडारसी हादसे के मृतकों के परिजनों के खातों में भेजी गई 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि; घायलों को भी मिलेगी आर्थिक मदद 
न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 2 अक्टूबर। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पिंडारसी हादसे में जान गंवाने वाले गांव कलाल माजरा के निवासियों के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री शुक्रवार देर सायं गांव कलाल माजरा पहुंचे और शोक संतप्त परिवारों को ढांढस बंधाया।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि पिंडारसी में हुआ हादसा अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। अपनों को खोने की पीड़ा अपूरणीय है। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस कठिन समय में प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।

उन्होंने बताया कि हादसे में मृत प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों के खातों में 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि भेज दी गई है। घायलों के उपचार के लिए भी सरकार की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

इसके बाद मुख्यमंत्री लाडवा के गांव छपरा निवासी स्वर्गीय जसवंत सिंह के निवास पर पहुंचे और उनके परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
↑
Tap to Refresh