Follow

मुख्य सचिव रस्तोगी ने पूरी की जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना प्रक्रिया

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 20 अप्रैल। हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने जनगणना 2027 के लिए डिजिटल भागीदारी को बढ़ावा देते हुए आज यहां ऑनलाइन जनगणना पोर्टल के माध्यम से सफलतापूर्वक स्व-गणना (सेल्फ-एन्यूमरेशन)) प्रक्रिया पूरी की।

इस अवसर पर मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने बताया कि यह सुविधा उपयोगकर्ता-अनुकूल, सुरक्षित और सुविधाजनक है। नागरिक अपने समय और सुविधा के अनुसार ऑनलाइन पोर्टल पर जनगणना संबंधी अपनी जानकारी स्वयं भर सकते हैं। इसे प्रगणक के घर आने पर उसके साथ साझा करना होगा, जिससे नागरिकों का समय बचेगा और जनगणना कार्य अधिक सटीक और पारदर्शी होगा।

Advertisement

इस अवसर पर रस्तोगी ने प्रभावी नीति निर्माण, विकास योजनाओं की बेहतर योजना और संसाधनों के उचित वितरण के लिए सटीक एवं समय पर आंकड़ों के महत्व पर भी बल दिया। उन्होंने प्रदेश के नागरिकों से अपील की कि वे ऑनलाइन स्व-गणना सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

इस अवसर पर हरियाणा के जनगणना संचालन निदेशक ललित जैन तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव हेमा शर्मा भी उपस्थित रहीं।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh