यज्ञशाला में मंत्रोच्चारण के बीच हवन-यज्ञ में डाली आहुति
न्यूज़म ब्यूरो
पंचकूला, 21 मार्च : हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने अपनी धर्मपत्नी सोनिया रस्तोगी सहित चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन आज पंचकूला के एतिहासिक माता मनसा देवी मंदिर में माथा टेककर विधिवत पूजा-अर्चना की और महामाई का आशीर्वाद लिया।
इसके उपरांत मुख्य सचिव ने मंदिर परिसर स्थित यज्ञशाला में मंत्रोच्चारण के बीच हवन-यज्ञ में भाग लिया और आहुति अर्पित की।


पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

