राज्यपाल को दी पुस्तक, प्रदेश को लेकर हुई चर्चा
न्यूज़म ब्यूरो
लखनऊ, 9 मई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार शाम उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की। जनभवन में हुई मुलाकात में मुख्यमंत्री योगी ने उन्हें पुस्तक भी भेंट की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को व्यस्त दिनचर्या के बीच राज्यपाल से मुलाकात की। सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार सुबह पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री सुवेंदु सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। वहां से लौटकर उन्होंने लखनऊ में पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में शिरकत की। इसके बाद शाम को राज्यपाल से मिले, उनसे प्रदेश के वर्तमान स्थिति पर चर्चा की और सरकार के क्रियाकलापों से अवगत कराया। राज्यपाल ने भी वर्तमान परिदृश्य को लेकर चर्चा की।
हालाँकि विश्वस्त सूत्रों की मानें तो रविवार को योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। बताया जाता है कि योगी कैबिनेट में मंत्रियों के पद खाली हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि कल योगी कैबिनेट विस्तार हो सकता है।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।
