Follow

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरी की ऑनलाइन स्व-गणना की प्रक्रिया

सीएम ने की दूसरे चरण की स्व-गणना प्रक्रिया में सभी नागरिकों से सहभागिता की अपील

न्यूज़म ब्यूरो

गोरखपुर, 19 नवंबर। जनगणना 2027 के दूसरे चरण के अंतर्गत जारी स्व-गणना अभियान में गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑनलाइन स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी की। इस अवसर पर उन्होंने 30 नवंबर तक चलने वाली ऑनलाइन स्व-गणना की प्रक्रिया में सभी नागरिकों से हिस्सेदारी की अपील की। इस अवसर पर प्रदेश की मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी शीतल वर्मा उपस्थित रहीं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित अपने आवास पर प्रदेश में जारी ऑनलाइन जनगणना के दूसरे चरण के अंतर्गत स्व-गणना (सेल्फ एनुमेरेशन) का ऑनलाइन फॉर्म भरा। मुख्यमंत्री ने स्व-गणना पोर्टल पर जाकर समस्त प्रश्नावली (40 प्रश्न) के सापेक्ष अपनी जानकारी दर्ज की। उन्होंने सभी कॉलम को पूर्ण किया। उन्होंने प्रदेश के सभी नागरिकों से इस प्रक्रिया में सहभागिता दर्ज कराने की अपील की। इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री ने लिखा, ‘स्व-गणना राष्ट्रीय कार्य है।

Advertisement

आज (गुरुवार) को गोरखपुर में ‘जनगणना-2027’ के अंतर्गत अपनी स्व-गणना की प्रक्रिया पूर्ण की। जनगणना केवल जनसंख्या की गणना नहीं, बल्कि हर नागरिक की आवश्यकताओं, आकांक्षाओं और बेहतर भविष्य की योजनाओं का आधार है। सभी सम्मानित उत्तर प्रदेश वासियों से अपील है कि इसमें बढ़-चढ़कर भाग लें और विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण के इस महत्वपूर्ण कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।’

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
↑
Tap to Refresh