Follow

मुख्यमंत्री ने अंबाला में केंद्रीय गृहमंत्री के कार्यक्रम संबंधी स्थल का किया दौरा

न्यूज़म ब्यूरो 

चंडीगढ़, 29 अक्टूबर। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को देर सांय अम्बाला छावनी में आगामी 5 नवम्बर को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत गांधी ग्राउंड (रैली स्थल) का दौरा करते हुए यहां पर जो तैयारियां की जा रही है उसकी जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इससे पहले उनका यहां पहुंचने पर परिवहन, उर्जा एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने पुष्पगुच्छ देकर अभिन्नदन किया।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा 5 नवम्बर को अम्बाला छावनी में बनाए गए आजादी की पहली लड़ाई के भव्य शहीदी स्मारक का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर मुख्य सचिव हरियाणा अनुराग रस्तोगी, सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग के निदेशक डॉ आदित्य दहिया, पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल, निदेशक शहीदी स्मारक डॉ कुलदीप सैनी विशेष रूप से मौजूद रहें।

Advertisement

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी गांधी ग्राउंड में आयोजित होने वाली रैली के तहत यहां पर जो तैयारियां की जा रही है उसकी समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कार्यक्रम के दृष्टिगत किए जाने वाले कार्यो एवं रूपरेखा बारे विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने इस मौके पर मंच की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, वीवीआईपी, वीआईपी के आने-जाने के साथ-साथ उनके बैठने की व्यवस्था, पब्लिक के बैठने की व्यवस्था, पांर्किग की व्यवस्था के साथ-साथ अन्य आवश्यक कार्यो की जानकारी दी। मुख्यमंत्री व कैबिनेट मंत्री ने कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर सभी व्यवस्थाओं को बेहतर तरीके से करने के निर्देश दिए। गांधी ग्राउंड अम्बाला छावनी में विशाल जन सभा आयोजित की जाएगी।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
↑
Tap to Refresh