Follow

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रकट की शोक संवेदनाएं

Listen to this article

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 12 मार्च : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को कैथल पहुंचकर शोक संवेदनाएं प्रकट की। सबसे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हैफेड के पूर्व चेयरमैन कैलाश भगत के पिता स्व. अमरनाथ भगत के निधन पर शोक प्रकट करने उनके आवास पर पहुंचें। जहां उन्होंने परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं प्रकट की। विदित रहे कि अमरनाथ भगत वरिष्ठ भाजपा नेता थे जिनका गत आठ मार्च को निधन हो गया था।

इसके बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा के आवास पर पहुंचें। जहां उनके पिता स्व. जगत सिंह मलिक के निधन पर शोक जताया।

Advertisement

इसके बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य संजय चौधरी के घर पहुंचें। जहां उनकी माता स्व. शकुंतला देवी के निधन पर शोक जताया और संवेदनाएं प्रकट की। इस अवसर पर उनके साथ हरियाणा के पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार सहित अन्य व्यक्ति मौजूद रहे।

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh