Follow

दिसम्बर में विभिन्न स्थानों का दौरा करेंगे यूएचबीवीएन के कारॅपोरेट शिकायत निवारण मंच के चेयरमैन एवं सदस्य

 
चंडीगढ़, 05 दिसम्बर : उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि उपभोक्ताओं को विश्वसनीय, अच्छी वोल्टेज और निर्बाध बिजली की आपूर्ति हो। ‘पूर्ण उपभोक्ता संतुष्टि’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बिजली विभाग द्वारा अनेक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम प्रारंभ किये गए हैं ताकि उपभोक्ताओं की समस्याओं को त्वरित रूप में सुलझाया जा सके। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के उपभोक्ताओं की शिकायतें दर्ज करने और पुरानी शिकायतों की सुनवाई के लिए कारॅपोरेट शिकायत निवारण मंच के सदस्य दिसम्बर माह में विभिन्न स्थानों का दौरा करेंगे।
 
 
निगम प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम पंचकूला के कारॅपोरेट शिकायत निवारण मंच के चेयरमैन एवं सदस्यों द्वारा 08 दिसम्बर ऑपरेशन सर्किल पानीपत , 10 को ऑपरेशन सर्कल कुरुक्षेत्र,  12 को ऑपरेशन सर्कल रोहतक, 15 को सी.जी.आर.एफ. कार्यालय के फ्लेट नंबर-520, पॉवर कॉलोनी, पंचकूला, 17 को ऑपरेशन सर्कल यमुनानगर, 22 को ऑपरेशन सर्कल सोनीपत, 24 को ऑपरेशन सर्कल कैथल,  29 को ऑपरेशन सर्कल झज्जर और 31 दिसम्बर को ऑपरेशन डिवीज़न पिंजौर, पंचकूला  में सी.जी.आर.एफ. टीम के सदस्य शिकायतों की सुनवाई करेंगे और नई शिकायतें भी दर्ज करेंगे। इससे उपभोक्ताओं को अपने केस की सुनवाई की सुविधा निकटतम स्थान पर उपलब्ध होगी। इसके अलावा क्षेत्रीय दौरे को छोड़कर कार्यालय आने वाले उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण सीजीआरएफ मुख्यालय पर सुबह 9 बजे से शाम 05 बजे तक होगा।
 
 
मंच के सदस्य उपभोक्ताओं की सभी प्रकार की समस्याओं की सुनवाई करेंगे, जिनमें मुख्यतः बिलिंग, वोल्टेज़, मीटरिंग से सम्बंधित शिकायतें, कनैक्शन काटने और जोड़ने, बिजली आपूर्ति में बाधाएं, कार्यकुशलता, सुरक्षा, विश्वसनीयता में कमी और हरियाणा बिजली विनियामक आयोग के आदेशों की अवहेलना आदि शामिल हैं। बहरहाल, मंच द्वारा बिजली अधिनियम की धारा 126 तथा धारा 135 से 139 के अन्तर्गत बिजली चोरी और बिजली के अनधिकृत उपयोग के मामलों में दंड तथा जुर्माना और धारा 161 के अन्तर्गत जांच एवं दुर्घटनाओं से सम्बंधित मामलों की सुनवाई नहीं की जाएगी।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh