सीएसएमटी-कल्याण के बीच 18 और सीएसएमटी-पनवेल के बीच 4 विशेष सेवाएं
रीमा सिंह
मुंबई, 19 सितंबर।
गणपति उत्सव के दौरान यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मध्य रेल 23/24 सितंबर से 25/26 सितंबर 2026 तक कुल 22 विशेष रात्रिकालीन उपनगरीय ट्रेन सेवाएं चलाएगी। इनमें मेन लाइन पर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) और कल्याण के बीच दोनों दिशाओं में 18 विशेष सेवाएं तथा गणपति विसर्जन के दिन हार्बर लाइन पर सीएसएमटी और पनवेल के बीच 4 विशेष सेवाएं शामिल हैं।
तीन रातों तक मेन लाइन पर विशेष लोकल
मेन लाइन पर 23/24 सितंबर, 24/25 सितंबर और 25/26 सितंबर की रात विशेष लोकल सेवाएं चलाई जाएंगी। डाउन दिशा में सीएसएमटी-कल्याण विशेष लोकल रात 1.40 बजे सीएसएमटी से रवाना होकर 3.10 बजे कल्याण पहुंचेगी। सीएसएमटी-ठाणे विशेष लोकल रात 2.30 बजे रवाना होकर 3.30 बजे ठाणे पहुंचेगी। इसके अलावा सीएसएमटी-कल्याण विशेष लोकल रात 3.25 बजे रवाना होकर 4.55 बजे कल्याण पहुंचेगी।
कल्याण और ठाणे से भी विशेष सेवाएं
अप दिशा में कल्याण-सीएसएमटी विशेष लोकल रात 12.05 बजे कल्याण से रवाना होकर 1.30 बजे ठाणे पहुंचेगी। ठाणे-सीएसएमटी विशेष लोकल रात 1 बजे ठाणे से रवाना होकर 2 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी। एक अन्य ठाणे-सीएसएमटी विशेष लोकल रात 2 बजे रवाना होकर 3 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी।
विसर्जन के दिन हार्बर लाइन पर 4 लोकल
गणपति विसर्जन के अवसर पर 25/26 सितंबर की रात हार्बर लाइन पर सीएसएमटी-पनवेल के बीच दोनों दिशाओं में चार विशेष लोकल सेवाएं चलाई जाएंगी। डाउन दिशा में सीएसएमटी-पनवेल विशेष लोकल रात 1.30 बजे सीएसएमटी से रवाना होकर 2.50 बजे पनवेल पहुंचेगी। दूसरी विशेष लोकल रात 2.45 बजे रवाना होकर 4.05 बजे पनवेल पहुंचेगी।
पनवेल से सीएसएमटी के लिए भी सुविधा
अप दिशा में पनवेल-सीएसएमटी विशेष लोकल रात 1 बजे पनवेल से रवाना होकर 2.20 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी। दूसरी विशेष लोकल रात 1.45 बजे पनवेल से रवाना होकर 3.05 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी।
सभी स्टेशनों पर ठहराव
मध्य रेल के अनुसार, इन विशेष उपनगरीय ट्रेनों का सीएसएमटी, मुंबई से कल्याण, ठाणे और पनवेल के बीच सभी स्टेशनों पर निर्धारित समय के अनुसार ठहराव होगा। मध्य रेल ने यात्रियों और गणपति श्रद्धालुओं से इन विशेष उपनगरीय सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।