Follow

भगवंत मान के खिलाफ दर्ज हो केस, पुलिसकर्मी हों बर्खास्त : सुखबीर सिंह बादल

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 22 जून। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने मंगलवर को सोशल मेडी प्लेटफार्म एक्स पर एक ट्वीट करके पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पर जोरदार हमला बोला है। ट्वीट में उन्होंने कहा, गुरु साहिबान का अपमान करने वाले और खालसा पंथ से नफ़रत करने वाले भगवंत मान ने अपने पद का गलत इस्तेमाल करके श्री अकाल तख्त साहिब को झूठा साबित करने के लिए जो नकली लैब रिपोर्ट बनाई थीं, उनका सच इन वीडियो से साफ़ हो गया है, जिसमें लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा और SP साइबर क्राइम जशनदीप सिंह गुरुग्राम के एक बड़े होटल में एक नकली फोरेंसिक लैब एक्सपर्ट से मिले और पैसे के बदले में उससे झूठी रिपोर्ट बनाने की डील की।

मैं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी का वहां के पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करने के लिए धन्यवाद करता हूं, साथ ही यह भी अपील करता हूं कि गुरु साहिबान का सम्मान करते हुए इन दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

सारे सबूत सामने आने के बाद, मैं इस गुरु का अपमान करने वाले और खालसा पंथ से नफ़रत करने वाले भगवंत मान के मुख्यमंत्री पद से तुरंत इस्तीफे और संबंधित पुलिस अधिकारियों को नौकरी से निकालने की भी मांग करता हूं।

इस गुरु दोखी भगवंत मान के खिलाफ गुरुओं और महान शहीद संत जरनैल सिंह जी भिंडरावाले का घोर अपमान करने, श्री अकाल तख्त साहिब की मर्यादा को तोड़ने, संगत के सामने झूठी रिपोर्ट पेश करने और पंजाब पुलिस अधिकारियों का इस्तेमाल करके गंभीर अपराध करने के लिए अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया जाना चाहिए।

Advertisement

इसके साथ ही, पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा, जो पहले दिल्ली से आम आदमी पार्टी के MLA नरेश यादव, जिन्होंने कुरान शरीफ की बेअदबी की थी, को बचाने की वकालत कर रहे थे और अब भगवंत मान के लिए वही काम कर रहे हैं, और उनके साथी अमन अरोड़ा को इस्तीफा देकर पंथ से अपने अपराध के लिए माफी मांगनी चाहिए।

आज मैं आम आदमी पार्टी के सभी मंत्रियों और MLA से भी अपील करता हूं कि वे इस गुरु दोखी और पंथ के दुश्मन का साथ छोड़ दें, अपने पदों का लालच छोड़ दें और इस्तीफा देकर श्री अकाल तख्त साहिब को समर्पित हो जाएं।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh