Follow

कैग कार्यालय एक “मित्र, विचारक एवं मार्गदर्शक” की भूमिका निभाता है : आफताब अहमद

 

कार्यालय प्रधान महालेखाकार (लेखा परीक्षा) हरियाणा ने इंटरैक्टिव सेशन कराया आयोजित

 

चंडीगढ़। ऑडिट दिवस समारोह 2025 के अंतर्गत, प्रधान महालेखाकार (लेखा परीक्षा), हरियाणा के कार्यालय में 26 नवंबर 2025 को हरियाणा विधानसभा की समितियों के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ एक Interactive Session का आयोजन किया गया। लोक लेखा समिति (PAC), हरियाणा के अध्यक्ष श्री आफ़ताब अहमद ने इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने का आग्रह स्वीकार किया। श्री मोहम्मद शाइन, आयुक्त एवं सचिव हरियाणा, वित्त विभाग तथा हरियाणा विधानसभा के सचिव श्री राजीव प्रसाद द्वारा इस कार्यक्रम में उपस्थित होने का निमंत्रण स्वीकार किया गया। कार्यालय प्रधान महालेखाकार (लेखा परीक्षा) हरियाणा और हरियाणा विधानसभा के अधिकारियों ने कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया।

श्री आफ़ताब अहमद और श्री मोहम्मद शाइन ने ऑडिट भवन परिसर में वृक्षारोपण से कार्यालय की शोभा बढ़ाई।

Advertisement

डॉ. आशुतोष शर्मा, प्रधान महालेखाकार (लेखा परीक्षा) हरियाणा ने सम्मानित अतिथियों का स्वागत किया तथा लोक लेखा समिति द्वारा ऑडिट टिप्पणियों पर सार्थक विचार-विमर्श एवं रचनात्मक सुझाव प्रदान करने के लिए सराहना की।

श्री मोहम्मद शाइन ने नियमित रूप से बैठकें आयोजित करने के लिए लोक लेखा समिति की सराहना की और यह उल्लेख किया कि ऑडिट एक निरंतर प्रक्रिया है जो राज्य सरकार के विभागों की कार्यक्षमता में सुधार के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विभागों द्वारा ऑडिट को सकारात्मक एवं सहयोगात्मक दृष्टिकोण से लिया जाना चाहिए।

श्री आफ़ताब अहमद ने यह पुनः रेखांकित किया कि नियंत्रक महालेखापरीक्षक (CAG) और विधान सभा की समितियां एक विशेष एवं महत्वपूर्ण साझेदारी निभाते हैं ताकि सरकारी धन का व्यय प्रभावी हो और उसमें पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने बताया कि ऑडिट टिप्पणियों पर सार्थक चर्चा और फॉलोअप में CAG कार्यालय एक “मित्र, विचारक एवं मार्गदर्शक” की भूमिका निभाता है।

कार्यक्रम के दौरान प्रधान महालेखाकार (लेखा परीक्षा) हरियाणा द्वारा भारत के नियंत्रक महालेखापरीक्षक का दृष्टिकोण साझा किया गया जिसके अंतर्गत प्रतिष्ठित संस्थानों जिसमें IIM मद्रास, IIM मुंबई, IIM कोझिकोड तथा ICAI शामिल हैं, के साथ प्रशिक्षण एवं सहयोग द्वारा आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस (AI तकनीक) एवं डेटा एनालिटिक्स की सहायता से ऑडिट की कार्यप्रणाली को और सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh