Follow

बसपा सुप्रीमो मायावती के घर गूंजी किलकारी, घर आई एक नन्ही सी परी

 

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती के परिवार से एक खुशखबरी सामने आ रही है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने इस बात की खुद जानकारी दी है। बसपा के राष्ट्रीय संयोजक व मायावती के भतीजे आकाश आनंद के घर बच्ची के रूप में एक नई सदस्य आई है।

बसपा सुप्रीमो ने खुद सांझा की जानकारी

बसपा सुप्रीमो मायावती ने लिखा कि, आकाश आनंद को पुत्री रत्न की प्राप्ति पर सभी में खुशी की लहर है। सबसे गौरव की बात यह है कि आकाश ने अपनी बेटी को 'माननीय बहनजी' (मायावती) की तरह ही बहुजन समाज के मिशन के प्रति समर्पित करने की इच्छा व्यक्त की है। इस फैसले का भरपूर स्वागत है।'

बसपा सुप्रीमो ने यह भी बताया कि जच्चा और बच्चा (मां और बेटी) दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

Advertisement

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh