Follow

दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल का युवा अध्यक्ष बनाना भाजपा का साहसिक निर्णय : औमप्रकाश धनखड़

Listen to this article

धनखड़ ने पार्टी नये राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को कार्यभार संभालने पर दी सफल कार्यकाल की अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 20 जनवरी। राष्ट्र सर्वोपरि, संगठन सर्वोच्च” के मूलमंत्र को आत्मसात करते हुए  दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक  संगठन भाजपा ने पार्टी को युवा अध्यक्ष दिया है। निश्चित रूप से नितिन नवीन संगठनात्मक अनुभव और निरंतर सक्रियता के बल पर पार्टी की विचारधारा और लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों व कार्यों को प्रभावी रूप से समाज के हर वर्ग तक पहुंचाते हुए संगठन को नई गति देगें। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भेंट कर उनको सफल कार्यकाल की अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं देते हुए यह बात कही।

Advertisement

धनखड़ ने कहा कि भाजपा संगठन को  युवा नेतृत्व मिला है। दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल भाजपा ही ऐसा साहसिक निर्णय ले सकता है। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन एबीवीपी, भाजपा युवा मोर्चा, बिहार सरकार में मंत्री पद सहित अनेक दायित्व पूरी जिम्मेदारी के साथ सफलतापूर्वक निभाएं हैं। पार्टी को नितिन नवीन के रूप में युवा और उर्जावान नेतृत्व मिला है। निश्चित रूप से युवा नेतृत्व नए जोश और  उत्साह के साथ  संगठन को नई ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगे । भाजपा में ज्यादातर युवा काम करते हैं , भारत युवाओं का देश है, उसी प्रकार बीजेपी ने पार्टी को युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष दिया है।  

धनखड़ ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। यहां  मेहनती कार्यकर्ता को आगे बढ़ाया जाता है। दूसरी पार्टियों में ऐसा  नहीं है,  कई पार्टियां तो ऐसी है कि एक ही परिवार सर्वेसर्वा रहेगा। भाजपा मेहनती कार्यकर्ताओं के दम पर दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनकर उभरा है।  युवा नेतृत्व के साथ देश का युवा नये जोश और उत्साह के साथ भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कार्य करेगा।

धनखड़ ने कहा कि दृढ़ संगठन, सशक्त नेतृत्व और राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ भारतीय जनता पार्टी निरंतर जनसेवा के पथ पर अग्रसर रही है। भाजपा का विजय रथ भी निरंतर आगे बढ़ता रहेगा। उन्होंने कहा कि निवर्तमान अध्यक्ष  श्री जे पी नड्डा जी का कार्यकाल शानदार रहा।

 

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh