Follow

भाजपा एक भी घुसपैठिये को मतदान का अधिकार नहीं देने देगी : नवीन गर्ग

कांग्रेस हमेशा से ही सवाल करके चर्चा से भागती रही है, क्योंकि कांग्रेस के मन में चोर है : नवीन गर्ग 

पंचकूला, 16 दिसंबर। भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी नवीन गर्ग ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष सैकड़ों बार भी सदन का बहिष्कार करेगा, फिर भी भारतीय जनता पार्टी एक भी घुसपैठिये को मतदान का अधिकार नहीं देगी। उन्होंने कहा कि भारत में घुसपैठिये मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री नहीं चुन सकते। गर्ग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी देश की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब जनता के सामने कांग्रेस और इंडीगठबंधन के नेताओं की पोल खुल चुकी है।

भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी नवीन गर्ग ने कहा कि संसद देश का सबसे बड़ा चर्चा का मंच है और भाजपा कभी भी किसी विषय पर चर्चा से पीछे नहीं हटती है। कोई भी मुद्दा हो, संसद के नियमों का पालन करते हुए भाजपा हर प्रकार की चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन कांग्रेस हमेशा से ही चर्चा से भागती आई क्योंकि कांग्रेस के मन की चोर है। उन्होंने कहा कि 10 दिसंबर को जब देश के गृहमंत्री अमित शाह सवालों के जवाब दे रहे थे तो कांग्रेस को सच हजम नहीं हुआ और वे लोकसभा से वॉकआउट कर गए।

नवीन गर्ग ने कहा कि लोकसभा में जब जवाहर लाल नेहरु, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी पर बोला गया तब कांग्रेस ने लोकसभा का बहिष्कार नहीं किया, लेकिन जैसे बात घुसपैठियों पर हुई कांग्रेस ने सदन का बहिष्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि संसद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एसआईआर पर कांग्रेस और इंडी दलों के झूठ की पोल खोल दी है और जनता भी समझ गई कि कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ घुसपैठियों को बचाने का प्रयास कर रही है।

भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी गर्ग ने कहा कि पिछले चार महीने से विपक्ष एसआईआर को लेकर देश को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन और कांग्रेस नेताओं का मकसद सिर्फ सवाल खड़ा करके संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा को खराब करना है। कांग्रेस को देश और देशवासियों के हित की कोई चिंता नहीं है। कांग्रेस झूठा नेरेटिव के जरिए अपनी राजनीति को चमकाने में लगी है।

Advertisement

नवीन गर्ग ने कहा कि भाजपा सरकार जनहित में निर्णय लेने वाली सरकार है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का परचम दुनिया में लहरा रहा है। कांग्रेस पार्टी को देश का बढ़ता रूतबा सहन नहीं हो रहा है। राहुल गांधी तो विदेशों में जाकर भारत की छवि खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। उन्होंने कहा मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास के मंत्र पर चलते हुए भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रही है।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh