Follow

बुढ़ापा पेंशन को समाप्त करने की साजिश है बीजेपी सरकार की : दुष्यंत चौटाला

दो साल से पेंशन में बढ़ोतरी नहीं की भाजपा सरकार नेआज तक दे रहे हैं हमारी बढ़ाई हुई पेंशन : दुष्यंत चौटाला

न्यूज़म ब्यूरो 

चंडीगढ़9 फरवरी। बुढ़ापा पेंशन योजना को लेकर हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भाजपा सरकार से बड़ा सवाल किया है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बुढ़ापा पेंशन पर निरंतर झूठ बोलने की बजाय बीजेपी सरकार अपनी मंशा स्पष्ट करे कि वह समाज कल्याण से जुड़ी देश की बेहतरीन और बेहद पुरानी योजना पर प्रहार करके उसे समाप्त करने की साजिश क्यों कर रही हैदुष्यंत चौटाला ने राज्य सरकार से मांग की है कि वे किसी भी बुजुर्ग की पेंशन न रोके और योजना से वंचित किए गए बुजुर्गों की बुढ़ापा पेंशन को तुरंत हर हाल में बहाल करे। अगर किसी के दस्तावेज में कोई छोटी-मोटी त्रुटियां है भी तो उसे सरकार घर-घर जाकर दुरुस्त करवाएंन कि पेंशन को काटे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि 1 नवंबर को घोषणा के बावजूद अब तक बुजुर्गोंविधवाओं और विकलांगों की पेंशन में 200 रुपये की बढ़ोतरी लागू नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि आज भी हरियाणा में उतनी ही पेंशन दी जा रही है जितनी गठबंधन सरकार के तहत जेजेपी ने 1 जनवरी 2024 को लागू करवाई थी। 

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि साल 1987 में जननायक चौधरी देवीलाल की दूरगामी सोच के चलते बुढ़ापा पेंशन की शुरुआत हरियाणा से हुई थी। इस योजना का अन्य राज्यों में अनुसरण किया जा रहा है जबकि हरियाणा में भाजपा सरकार इसे समाप्त करने में लगी हुई है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा में कई सालों से बुढ़ापा पेंशन ले रहे हजारों बुजुर्गों की परिवार पहचान पत्र की आड़ में अचानक पेंशन काट दी गई हैजबकि पेंशन बनाते वक्त सारी सही जानकारी सरकार द्वारा जुटाई गई थी। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार द्वारा कभी परिवार की आय ज्यादा तो कभी छोटी-छोटी गलतियां जैसे बुजुर्गों का नामबैंक का आईएफएससी कोड आदि का बहाना बनाकर बुजुर्गों को बिना बताए ही योजना के लाभ से वंचित कर दिया गया है। इतना ही नहीं आज बड़ी संख्या में बुजुर्ग रोजाना कल्याण विभाग कार्यालयों में ये पता लगाने के लिए बार-बार चक्कर काट रहे है कि उनकी पेंशन क्यों काटी गई हैदुष्यंत चौटाला ने कहा कि बुजुर्गों को अब यह भी डर सता रहा है कि सरकार उनसे अब तक बुढ़ापा पेंशन के रूप में दिए गए रुपयों को ब्याज सहित वापस लेगी। 

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने भाजपा सरकार को चेताया और कहा कि बीजेपी पहले बुढ़ापा पेंशन काटती है और फिर जब इस बारे सीएम नायब सैनी से पूछा जाता है तो वे स्थिति स्पष्ट करने की बजाय ये कहते है कि किसी की पेंशन नहीं काटी गई है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी बुजुर्गों का अपमान नहीं सहेगी और भाजपा सरकार को न केवल काटी गई बुढ़ापा पेंशन को बहाल करना करना पड़ेगा बल्कि ये भी बताना पड़ेगा कि इस योजना को लेकर उनकी मंशा क्या है ?

Advertisement

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh