Listen to this article
ऑपरेशन ट्रैकडाउन : हरियाणा पुलिस की ऐतिहासिक कार्रवाई, 22 नवंबर को 265 आरोपी काबू
चंडीगढ़, 24 नवंबर। हरियाणा पुलिस के ‘ऑपरेशन ट्रैकडाउन’ की कार्रवाई लगातार तेजी से आगे बढ़ रही है। 22 नवंबर को प्रदेशभर में एक साथ चलाए गए अभियान में पुलिस ने 40 कुख्यात अपराधियों सहित कुल 225 आरोपियों को गिरफ्तार किया। एक ही दिन में की गई यह बड़ी कार्रवाई न केवल अपराधियों में दहशत का माहौल पैदा करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि हरियाणा पुलिस संगठित अपराध पर निर्णायक प्रहार कर रही है। अब तक अभियान के दौरान 1,479 हार्डकोर व वांछित अपराधी और 3,352 अन्य आरोपी—कुल 4,831 अपराधी—गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
ऑपरेशन ट्रैकडाउन में बड़ी सफलता : बड़े आपराधिक गिरोह के दो इनामी शूटर CIA कालांवाली के हत्थे चढ़े
ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत सिरसा की CIA कालांवाली टीम ने बड़े आपराधिक गिरोह से जुड़े दो अपराधियों—गोकुल पुत्र महावीर निवासी मीरपुर, सिरसा और अनिल उर्फ गोरू पुत्र हरबंस लाल निवासी नेजादेला, सिरसा—को काबू कर बड़ी सफलता हासिल की है। पूछताछ में यह सामने आया कि दोनों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने गुरुग्राम में गायक फाज़िलपुरिया के निवास पर हुई फायरिंग (जुलाई), गुरुग्राम के एम एंड आर बिल्डर कार्यालय पर फायरिंग (सितंबर) तथा करनाल के अल्फा सिटी स्थित सागा म्यूजिक कंपनी के कार्यालय पर फायरिंग (अक्टूबर 2025) में शामिल होने की बात कबूल की है। पुलिस द्वारा इनके खिलाफ धारा 111 बीएनएस तथा धारा 25(6) आर्म्स एक्ट के तहत सख्त धाराओं में अभियोग दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों से आगे की पूछताछ जारी है।
हिसार में महिला स्टाफ नर्स से छीना-झपटी का मुकदमा सुलझा, दूसरा आरोपी भी काबू
हिसार के जिंदल अस्पताल रोड पर महिला स्टाफ नर्स से छीना-झपटी की वारदात को सुलझाते हुए थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने दूसरे आरोपी चिराग उर्फ शेरा को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और छीनी गई धनराशि बरामद की है। इससे पहले टीम द्वारा आरोपी अरुण को गिरफ्तार कर शिकायतकर्ता का मोबाइल फोन बरामद किया गया था।
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि चिराग उर्फ शेरा पर आजाद नगर, सिविल लाइन और अर्बन एस्टेट में लड़ाई-झगड़े और छीना-झपटी जैसे गंभीर अपराधों के पाँच मामले दर्ज हैं। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
भट्टू कलां में एसटीएफ और थाना पुलिस की संयुक्त सफलता, गिरोह को असला सप्लाई करने वाला आरोपी पकड़ा
फतेहाबाद जिले की भट्टू कलां थाना पुलिस और एसटीएफ हिसार ने संयुक्त कार्रवाई करके कुख्यात पंकज उर्फ पंकी को गिरफ्तार किया है, जो बड़े आपराधिक गिरोह को अवैध हथियार सप्लाई करता था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह के सरगना बलराज और ईश्वर, जो जेल में बंद हैं, वहीं से मनोज उर्फ शिब्बू, सुरेंद्र गोदारा और अंकित सहित कई युवकों को अपने गिरोह में शामिल कर गंभीर वारदातें करवाते थे।
इसी कड़ी में पुलिस ने मेहूवाला हैड के पास रेड कर मनोज उर्फ शिब्बू और अंकित को अवैध हथियारों के साथ काबू किया, जिसके बाद जांच के दौरान पंकज उर्फ पंकी की मुख्य भूमिका सामने आई। उस पर मारपीट, अवैध असला और संगठित अपराध से जुड़े कुल नौ गंभीर मुकदमे दर्ज मिले हैं।
सिरसा में दो वर्ष से फरार हत्या प्रयास का आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार
सिरसा पुलिस ने ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए पिछले दो वर्षों से फरार चल रहे हत्या प्रयास के आरोपी सुनील उर्फ धोलू को राजस्थान के हनुमानगढ़ क्षेत्र से अवैध पिस्तौल सहित काबू कर लिया। आरोपी वर्ष 2023 के अभियोग संख्या 65, धारा 307 आईपीसी एवं शस्त्र अधिनियम के मामले के बाद से फरार था।
आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच में राजस्थान के विभिन्न थानों में संगठित अपराध, हत्या, हत्या का प्रयास, अवैध हथियार और एससी/एसटी एक्ट से जुड़े कुल आठ गम्भीर मामले दर्ज पाए गए हैं। सिरसा पुलिस वांछित अपराधियों की धरपकड़ को और तेज कर रही है, ताकि आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत की जा सके और अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा जा सके।
What are your
Feelings