Follow

भट्ठल के खुलासे ने कांग्रेस का असली चेहरा किया बेनकाब : बलतेज पन्नू

Listen to this article

भट्ठल बताएं कि किन कांग्रेसी नेताओं ने दी थी बम धमाकों की सलाह : पन्नू 

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 28 जनवरी : आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रदेश महासचिव और मीडिया इंचार्ज बलतेज सिंह पन्नू ने पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बीबी राजिंदर कौर भट्ठल की एक इंटरव्यू का हवाला देते हुए गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि इस खुलासे ने परंपरागत पार्टियों का असली चेहरा लोगों के सामने ला दिया है। 

Advertisement

बलतेज सिंह पन्नू ने बताया कि वे बीबी भट्ठल की एक इंटरव्यू सुन रहे थे जिसमें भट्ठल ने खुद माना कि जब वे मुख्यमंत्री थीं और चुनाव आए तो उन्हें पार्टी के कुछ सलाहकारों और नेताओं ने सलाह दी कि बसों और सार्वजनिक स्थानों पर बम धमाके करवा दिए जाएं ताकि सरकार दोबारा बन सके। 

पन्नू ने कहा कि यह बेहद संगीन और हैरान करने वाला खुलासा है। उन्होंने मांग की कि बीबी भट्ठल को तुरंत बताना चाहिए कि कांग्रेस के वे कौन से नेता और सलाहकार थे जिन्होंने ऐसी घिनौनी सलाह दी थी।

'आप' नेता ने कहा कि यह बयान साफ करता है कि पिछले समय में परंपरागत पार्टियां किस तरह आम लोगों की जानें दांव पर लगाकर अपनी सरकारें बनाती और दोहराती रही हैं। यह पंजाब के लोगों के साथ धोखा है।

 

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh