Follow

क्रिसमस से पहले चंडीगढ़ के मुख्य चर्च “क्राइस्ट द किंग कैथेड्रल” में दिखी नागरिक स्वागत समारोह की धूम

Listen to this article

शिमला और चंडीगढ़ धर्मप्रान्त के बिशप रेव डॉ सहाया थॉमस की ओर से किया गया इस भव्य समारोह का आयोजन 

 

देवर्षि देव 

Advertisement

चंडीगढ़। जैसे जैसे क्रिसमस पर्व की खुशियां करीब आती जा रही हैं, वैसे वैसे देश दुनिया में हर तरफ बड़े दिन के आयोजनों की धूम देखने को मिल रही है।इसी कड़ी में चंडीगढ़ के सेक्टर 19 में पालिका बाजार के सामने स्थित मुख्य चर्च “क्राइस्ट द किंग कैथेड्रल” में नागरिक स्वागत समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें शिरकत करने के लिए पंजाब पुलिस के स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट के चीफ एवं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के सिक्योरिटी हेड, एडीजीपी अजय कुमार पाण्डेय बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।

 

इस भव्य समारोह का आयोजन शिमला और चंडीगढ़ धर्मप्रान्त के बिशप रेव डॉ सहाया थॉमस की ओर से किया गया था, जिसमें काफी बड़ी तादाद में विशिष्ट और सामान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम की शोभा उस समय और भी बढ़ गई, जब मुख्य अतिथि एके पाण्डेय का झारखंड के ट्राइबल्स की ओर से वहां का लोक गीत और लोक नृत्य करते हुए संगीतमय स्वागत किया गया। इस दृश्य को कैद करने के लिए मौके पर मौजूद अनगिनत लोगों के मोबाइल कैमरे तड़तड़ा उठे।

 

पूरे नजारे को हमेशा हमेशा के लिए सहेज लिया। स्वयं एडीजीपी पाण्डेय ने भी ऐसे स्वागत की संभवतः कल्पना नहीं की थी, ऐसी स्थिति में वह भी गदगद दिखाई दिए। 

 

Special Offer
ADVERTISEMENT

इसके बाद समारोह का शुभारंभ गिरजाघर के अंदर पारंपरिक तरीके से रिबन काटकर और फिर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ और ये दायित्व बिशप रेव डॉ सहाया थॉमस के साथ एडीजीपी अजय कुमार पाण्डेय ने निभाया, जिसके बाद रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

 

फिर समारोह में पहुंचे एडीजीपी पाण्डेय का स्वागत स्वयं बिशप रेव डॉ सहाया थॉमस द्वारा पुष्प गुच्छ देकर और सम्मान स्वरूप शाल ओढ़ाकर किया गया। कार्यक्रम की भव्यता उस वक्त और भी बढ़ गई, जबकि यहां क्रिसमस से जुड़ी कुछ प्रस्तुतियां दी गई, जिनमें बच्चों के साथ युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सामने बैठ कर पेशकश देख रहे तमाम लोग तालियां बजाए बिना नहीं रह सके।

 

इस दौरान बिशप रेव डॉ सहाया थॉमस ने मौके पर मौजूद सभी लोगों को क्रिसमस के बारे में संक्षिप्त जानकारी देते हुए बधाइयां दीं, जिसके बाद संबोधन के लिए माइक पर पहुंचे एडीजीपी अजय कुमार पाण्डेय ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने आए नागरिकों को क्रिसमस पर्व की शुभकामनाएं दीं और सभी से प्रेमपूर्ण तरीके से इस त्योहार को मनाने की बात कही।

 

इसके बाद बिशप रेव डॉ सहाया थॉमस ने एडीजीपी अजय कुमार पाण्डेय के साथ क्रिसमस पर्व पर सभी का मुंह मीठा कराने के लिए केक भी काटा और मौके पर मौजूद सभी विशिष्ट अतिथियों को खिलाते हुए बधाइयां दीं। यहां शोभा बढ़ाने पहुंचे एक अन्य आमंत्रित नागरिक पंजाब कैडर के 1975 बैच के वरिष्ठ आईएएस डॉ बीसी गुप्ता ने भी केक कटिंग सेरेमनी में हिस्सा लेते हुए बिशप रेव डॉ सहाया थॉमस और एडीजीपी अजय कुमार पाण्डेय का मुंह मीठा कराया।

 

इसके बाद बिशप की ओर से एडीजीपी पाण्डेय को परंपरागत रूप से स्मृति चिन्ह और एक पौधा भेंटकर उनके प्रति सम्मान प्रदर्शित किया गया।

 

कार्यक्रम में पहुंचे ट्राई सिटी के सभी डायोसीज स्कूल्स के प्रिंसिपल्स को भी बिशप की तरफ से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

बाद में कार्यक्रम के आयोजकों ने मुख्य अतिथि एडीजीपी पाण्डेय सहित आए हुए सभी विशिष्ट एवं वरिष्ठ नागरिकों का आमद दर्ज़ कराने के लिए आभार जताया। 

 

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh