Follow

BLO के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं : CEO अनिंदिता मित्रा

पटियाला और बरनाला में बीएलओ के साथ दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 7 जुलाई। पंजाब की मुख्य चुनाव अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने आज कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) कार्य में लगे बूथ लेवल अधिकारियों (बी.एल.ओ.) के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंजाब के पटियाला और बरनाला जिलों में बी.एल.ओ. के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं सामने आई हैं, जिनका गंभीरता से संज्ञान लिया गया है।

उन्होंने बताया कि पटियाला के आनंद नगर क्षेत्र में बूथ संख्या 113 के बी.एल.ओ. पर एक स्थानीय निवासी ने उस समय हमला कर दिया, जब अधिकारी एस.आई.आर. प्रक्रिया के संबंध में उससे आवश्यक जानकारी एकत्र कर रहे थे। इस घटना के बाद थाना त्रिपड़ी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 115(2), 351(3), 221 और 132 के तहत आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली है।

CEO अनिंदिता मित्रा ने बताया कि इसी प्रकार बरनाला जिले के धनौला क्षेत्र में बूथ संख्या 103, अकालगढ़ कोठे के बी.एल.ओ. के साथ भी एस.आई.आर. संबंधी कार्य के दौरान एक स्थानीय व्यक्ति ने गाली-गलौज की तथा हमला किया। इस संबंध में थाना धनौला में भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 132, 221 और 115(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement

सीईओ ने जिला चुनाव अधिकारियों को बीएलओ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

CEO ने राज्य के सभी जिला चुनाव अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे एस.आई.आर. अभियान के दौरान बी.एल.ओ. की सुरक्षा सुनिश्चित करें। उन्होंने पंजाब के सभी मतदाताओं से भी अपील की कि वे बी.एल.ओ. को पूर्ण सहयोग दें तथा यह सुनिश्चित करें कि भविष्य में इस प्रकार की अप्रिय घटनाएं न हों।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh