Follow

विधिक अनुसंधान के साथ व्यावहारिक अनुभव भी जरूरी : गिरीश तिवारी

लखनऊ। कैंट स्थित आर्म्ड फोर्सेस ट्रिब्यूनल बार एसोसिएशन के अंतर्गत आर्मी लॉ कॉलेज पुणे (बीबीए एलएलबी तृतीय सेमेस्टर) के पांच छात्रों ध्रुव शर्मा, वैभव सिंह, आयुष कुमार, सौरव प्रताप सिंह, अभिषेक सिंह की एक माह की इंटर्नशिप बृहस्पतिवार को पूरी हुई। बार के महामंत्री गिरीश तिवारी ने उन्हें सर्टिफिकेट देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

महामंत्री गिरीश तिवारी ने कहा कि लॉ की पढ़ाई सिर्फ कानून की ही नहीं होती बल्कि यह इंटर्नशिप अनुभव उनकी विधिक शिक्षा एवं भविष्य के विधिक करियर में अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। इंटर्नशिप की अवधि के दौरान संबंधित छात्र/छात्रा ने ईमानदारी, परिश्रम, समर्पण एवं अनुशासन का परिचय दिया। इस अवधि में छात्र को आर्म्ड फोर्सेस ट्रिब्यूनल की न्यायिक कार्यप्रणाली, मामलों की प्रस्तुति, विधिक अनुसंधान (लीगल रिसर्च) तथा अधिवक्ताओं के साथ कार्य करते हुए व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ।

प्रमाण पत्र प्रदान किए जाने के अवसर पर बार एसोसिएशन के बाई लॉज़ कमेटी के चेयरमैन डॉ.चेतनारायण सिंह, को-चेयरमैन विजय कुमार पांडे, कार्यकारी अध्यक्ष रावेन्द्र कुमार चौहान, विंग कमांडर एस.एन. द्विवेदी, मनोज कुमार अवस्थी, राहुल पाल, रमाकांत गुप्ता, सोमेश वर्धन सिंह, वीर राघव चौबे, विनोद कुमार पांडे, कविता मिश्रा समेत दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहे।

 

Advertisement

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh