न्यूज़म ब्यूरो
चंडीगढ़, 21 फरवरी, 2026 : हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण के आदेश पर विधानसभा सचिव राजीव प्रसाद की ओर से शनिवार को एक अधिसूचना जारी करते हुए 13 वरिष्ठ पत्रकारों को विधानसभा की प्रेस एडवाइजरी कमेटी में बतौर मेंबर सेवाएं देने के निरंतर एवं नवीनीकृत किया गया है। इनमें वरिष्ठ पत्रकार एवं राष्ट्रीय सहारा के राजनीतिक संपादक निश्छल भटनागर, पंजाब केसरी के दीपक बंसल, उत्तम हिन्दू के चंद्रशेखर धरणी का नाम शामिल है।
इनके अलावा न्यूज 18 के अंकित दुदानी, दैनिक जागरण के अनुराग अग्रवाल, दैनिक ट्रिब्यून के दिनेश भारद्वाज, खबरें अभी तक के जितेंद्र चौधरी, जनता टीवी से पवन कुमार सिंवर, जगत क्रांति से राकेश गुप्त, दैनिक भास्कर से सुशील भार्गव, हरि भूमि से योगिंदर शर्मा, टोटल टीवी से अनिल गाबा और अर्थ प्रकाश से महावीर जैन को बतौर मेंबर नवीनीकृत किया गया है।
विधानसभा सचिव राजीव प्रसाद की ओर से जारी अधिसूचना में पंजाब केसरी दिल्ली से राजेश जैन और हिंदुस्तान समाचार से संजीव शर्मा को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में निरंतर/नवीनीकृत किया गया है।
बता दें कि विधानसभा सचिव राजीव प्रसाद की ओर से जारी ये अधिसूचना हरियाणा विधानसभा की कार्यविधि एवं संचालन नियमों के नियम 113 द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए, सचिवालय अधिसूचना संख्या मीडिया ब्रांच/5-पीएसी/2024-25/02 दिनांक 6 फरवरी, 2025 के क्रम में, माननीय अध्यक्ष द्वारा वर्ष 2025-2026 के लिए 31 मार्च 2026 तक हरियाणा विधानसभा की प्रेस सलाहकार समिति में सेवा देने के लिए निरंतर/नवीनीकृत किया गया है।