Follow

सभी तैयारियां पूरी, 152डी सहित कई नेशनल हाईवे से होकर जेजेपी कार्यकर्ता पहुंचेंगे सीधा जुलाना

चंडीगढ़, 6 दिसंबर। रविवार को जननायक जनता पार्टी के आठवें स्थापना दिवस के अवसर पर जुलाना में होने वाले बड़े कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। नेशनल हाईवे-352 पर जींद-जुलाना रोड के नजदीक खुले मैदान में हरी-पीले रंग में भव्य विशाल पंडाल सज चुका है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटालापूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटालाजेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता रैली में शिरकत करेंगे। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम को लेकर जेजेपी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है और प्रदेशभर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे। जेजेपी ने हरियाणा के केंद्र बिंदु जुलाना क्षेत्र की प्रदेशभर से बेहतर कनेक्टिविटी को देखते हुए यहां कार्यक्रम का आयोजन किया है, 152 डी एक्सप्रेस वे सहित अनेक नेशनल हाईवे की मदद से प्रदेशवासी कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

शनिवार को जेजेपी के वरिष्ठ नेता डॉ. केसी बांगड़युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वालंटियरों की ड्यूटी लगाई और कहा कि कार्यक्रम में पहुंचने वाले कार्यकर्ताओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जेजेपी का यह स्थापना दिवस कार्यक्रम प्रदेश की दिशा और दशा तय करेगा। उन्होंने कहा कि खुले मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम के लिए कई मंच बनाए गए है। इनमें एक बड़ा मुख्य डबल डेकर मंच हैवहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पत्रकारों के लिए भी अलग से मंच स्थापित किए गए है।  

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जननायक सेवा दल और इनसो से जुड़े सैकड़ों वालंटियर कार्यक्रम की व्यवस्था को संभालेंगेजो कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए ट्रैफिक व्यवस्था आदि की जिम्मेदारी देखेंगे। कार्यक्रम स्थल पर अलग से पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसके साथ अन्य सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जेजेपी ने जींद की पावन धरा पर ही सात साल पहले 9 दिसंबर 2018 को पांडु पिंडारा में बड़ी ऐतिहासिक रैली करके पार्टी की स्थापना की थी और अब जेजेपी अपना आठवां स्थापना दिवस जुलाना में मनाकर नया इतिहास रचेगी।  

Advertisement

हरियाणा के केंद्र बिंदु जुलाना में आयोजित जेजेपी के इस कार्यक्रम में उत्तरी और दक्षिणी हरियाणा जिलों के लोग एनएच 152 डी एक्सप्रेसवे से सीधा पहुंचेंगे। दिल्ली और खरखौदा साइड वाले दिल्ली कटरा एक्सप्रेसवे से 152 डी एक्सप्रेसवे होते हुए आएंगे। वहीं सिरसाफतेहाबादहिसार जिले से आने वाले कार्यकर्ता एनएच-के माध्यम से महम होते हुए सीधा जुलाना में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh