Follow

मोदी सरकार के खिलाफ ‘आप’ का हल्ला बोल

Listen to this article

आप विधायकों ने एलपीजी सप्लाई और बढ़ रही कीमतों के खिलाफ विधानसभा के बाहर किया विरोध प्रदर्शन 

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 16 मार्च : देश भर में एलपीजी की भारी किल्लत और आसमान छूती कीमतों को लेकर आज आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के विधायकों ने केंद्र की भाजपा की मोदी सरकार के खिलाफ विधानसभा सत्र के दौरान सदन के बाहर जमकर नारेबाजी की और इस संकट को “सरकारी कुप्रबंधन” करार दिया।

Advertisement

प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए आप पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की गलत विदेश नीतियों के कारण आज देश का आम नागरिक भुगत रहा है। इज़राइल और अमेरिका का साथ देने की होड़ में केंद्र ने देश के हितों को ताक पर रख दिया है, जिससे तेल और गैस की सप्लाई पर असर पड़ा है। जब तक सिलेंडर की कीमत कम नहीं होती और सप्लाई सुचारू नहीं होती, आम आदमी पार्टी सड़क से लेकर विधानसभा तक शांति से नहीं बैठेगी।

पार्टी के कार्यकारी प्रधान अमन शेर सिंह शेरी कलसी ने मोदी कैबिनेट के मंत्रियों को ज़मीनी हकीकत दिखाई। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि भाजपा के मंत्री और नेता एसी कमरों में बैठकर झूठ बोल रहे हैं कि देश में गैस की कोई कमी नहीं है। अगर असलियत देखनी है तो लंबी-लंबी लाइनें देखिए जहां लोग घंटों भूखे-प्यासे खड़े हैं। आज हालत यह है कि घरों में चूल्हे ठंडे पड़ गए हैं और जिन घरों में शादियां हैं, वहां रोटियां नहीं बन रही हैं। मोदी सरकार की बेपरवाही ने गरीबों की थाली से निवाला छीन लिया है।

आम आदमी पार्टी ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही गैस सप्लाई नॉर्मल नहीं हुई तो भाजपा के प्रवक्ताओं और मंत्रियों का पूरे देश में घेराव किया जाएगा।

 

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh