Follow

आम आदमी पार्टी धर्म की आड़ में सरदार सुखबीर सिंह बादल को निशाना बनाकर उन्हे झूठे मामले में फंसाने की कोशिश कर रही : शिरोमणी अकाली दल

Listen to this article
जोर देकर कहा कि आप सरकार स. बिक्रम सिंह मजीठिया को जेल में खत्म कराना चाहती है, इसीलिए अकाली नेता को निर्धारित जेल में स्थानांतरित किया जाना चाहिए


चंडीगढ़ / 10जनवरी :
 शिरोमणी अकाली दल ने आज कहा है कि आम आदमी पार्टी अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल  के खिलाफ झूठे मामले में जांच शुरू करके उन्हे निशाना बनाना के लिए धर्म को ढ़ाल का इस्तेमाल कर रही है। बलविंदर सिंह भूंदड़, महेशइंदर सिंह ग्रेवाल और डाॅ. दलजीत सिंह चीमा सहित अकाली दल की वरिष्ठ लीडरशीप ने यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा,‘‘ आम आदमी पार्टी ने राजनीतिक नाकामी के बाद अकाली लीडरशीप को निशाना बनाने का फैसला किया है। श्री दरबार साहिब की परिक्रम के दौरान सरदार सुखबीर बादल पर हुए हमले से शुरू हुई घटना ,जो बाद में सरकार प्रायोजित साबित हुआ, अब लुधियाना और बठिंडा में अकाली दल अध्यक्ष से जुड़े आयकर वकीलों को परेशान किया जा रहा है।’’

यह कहते हुए कि यह सब आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा अकाली नेतृत्व के खिलाफ व्यक्तिगत बदलाखोरी की भावना के तहत किया जा रहा है,  सरदार ग्रेवाल और डाॅ. चीमा ने कहा,‘‘ सरदार सुखबीर सिंह बादल इस तरह के तरीकों से कभी नही डरेंगें। उन्होने लगातार आम आदमी पार्टी की सरकार और उसकी पंजाबी विरोधी नीतियों को उजागर किया है और आगे भी मजबूती से ऐसा करना जारी रखेंगें।’’

Advertisement

नेताओं ने इस बात की निंदा करते हुए कहा कि शिरोमणी कमेटी द्वारा नियुक्त एक अकाउंटेंट की गिरफ्तारी को 328 स्वरूपों के मुददे से जोड़कर अकाली दल अध्यक्ष को निशाना बनाया जा रहा है, जबकि इस मामले का मुख्य आरोपी एसजीपीसी का पूर्व कर्मचारी जसप्रीत सिंह है, जो अब अमृतसर योजना बोर्ड के अध्यक्ष के साथ-साथ आम आदमी पार्टी के अमृतसर जिला अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे हैं।

 


अकाली नेताओं ने कहा कि अरविंद केजरीवाल व्यक्तिगत बदलाखोरी का सहारा ले रहे हैं, क्योंकि उन्हें स. बिक्रम सिंह मजीठिया पर निराधार आरोप लगाने के लिए हलफनामा दाखिल करने और उनसे माफी मांगनी पड़ी थी। उन्होने कहा कि पहले स. मजीठिया के खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया गया और फिर उनकी सुरक्षा में भारी कटौती की गई। उन्होने कहा,‘‘ अब केंद्रीय खूफिया जानाकरी से यह स्पष्ट हो गया है कि स. मजीठिया बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के निशाने पर हैं, लेकिन फिर भी उन्हे हिरासत में सुरक्षित रखने के लिए कुछ भी नही किया जा रहा है।

 
ऐसा लगता है कि आप सरकार स. मजीठिया को जेल में ही खत्म करना चाहती है। हम स. मजीठिया को नाभा जेल से किसी निर्धारित जेल में स्थानांतरित करने की मांग करते हैं। अगर ऐसा नही होता है तो उन्हे कोई नुकसान पहुंचता है तो इसके लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगें।’’ इस बीच डाॅ. चीमा ने घोषणा की कि अकाली दल का एक प्रतिनिधिमंडल पंजाब के राज्यपाल से मुलाकाम का समय मांगेंगा और उन्हे अकाली दल की वरिष्ठ लीडरशीप को निशाना बनाने के लिए हो रहे सभी घटनाक्रमों से अवगत कराएगा।
 

उन्होने यह भी बताया कि कैसे आम आदम पार्टी सरकार एसजीपीसी , श्री अकाल तख्त साहिब के साथ-साथ अकाली लीडरशीप और यहां तक जनता की आवाज उठाने वाले पत्रकारों को भी निशाना बना रही है। डाॅ. चीमा ने गुरु साहिबान के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करके सिखों की भावनाओं को आहत करने के लिए दिल्ली की विपक्ष नेता आतिशी के खिलाफ कोई कार्रवाई नही करनके लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान की निंदा की।
 
उन्होने कहा,‘‘ हमें उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री, आतिशी के खिलाफ मामला दर्ज करेंगें और  उन्हें पार्टी से निकालने की मांग करेंगें। लेकिन ऐसा करने के बजाय, मुख्यमंत्री उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं, जिन्होने वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। क्या आम आदमी पार्टी के मन में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के लिए यही सम्मान है?’’ वरिष्ठ नेताओं में हीरा सिंह गाबड़िया,  जनमेजा सिंह सेखों, सिकंदर सिंह मलूका और गुलजार सिंह रणीके, तेजिंदर सिंह मिडडूखेड़ा और अर्शदीप सिंह कलेर भी उपस्थित थे।
 
What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh