Follow

ए. मोना श्रीनिवास हरियाणा भवन की रेजिडेंट कमिश्नर नियुक्त

न्यूज़म ब्यूरो 

नई दिल्ली, 19 मार्च। हरियाणा सरकार ने गुरूवार को आईएएस अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इसमें आईएएस अधिकारी ए. मोना श्रीनिवास को नई दिल्ली हरियाणा भवन का रेजिडेंट कमिश्नर नियुक्त किया है। बता दें कि वरिष्ठ आईएएस ए.मोना श्रीनिवास नई दिल्ली हरियाणा भवन में अतिरिक्त रेजिडेंट कमिश्नर के पद पर कार्यरत थी। इसके साथ-साथ उनके पास सोनीपत मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एसएमडीए) के सीईओ का अतिरिक्त पदभार भी है।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh