नेशनल हेराल्ड केस में भाजपा की हार : झूठ की राजनीति धराशाई, कांग्रेस का भाजपा मुख्यालय पर जोरदार घेराव
बिना नींव के झूठ की इमारत खड़ी करने की भाजपा की साजिश नाकाम रही : राव नरेंद्र सिंह
एजेंसी का दुरुपयोग करके कांग्रेस की बुलंद आवाज को दबाया नहीं जा सकता : हुड्डा

पंचकूला, 17 दिसंबर : नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया है। इस फैसले को कांग्रेस ने अपनी बड़ी जीत करार देते हुए इसे सत्य की विजय बताया है। पार्टी नेताओं ने इसे भाजपा की राजनीतिक बदनीयत का पर्दाफाश करार दिया और केंद्र सरकार पर एजेंसियों के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया।

इसी प्रकरण के चलते हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस के विधायकों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पंचकूला स्थित भाजपा मुख्यालय का घेराव किया, और प्रदर्शन कर जमकर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की एवं प्रदर्शन किया।
प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि अदालत ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि मामला निजी शिकायत पर आधारित है और मूल अपराध (प्रेडिकेट ऑफेंस) की एफआईआर दर्ज नहीं होने के कारण ईडी की शिकायत पर आगे कार्रवाई नहीं की जा सकती।

इससे सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित अन्य कांग्रेस नेताओं को तत्काल राहत मिली है। उन्होंने ने इसे मोदी सरकार की कथित साजिश की नाकामी बताया। राव नरेंद्र सिंह ने भाजपा पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि “बिना नींव के झूठ की इमारत खड़ी करने की भाजपा की कोशिश नाकाम हुई। ना कोई लेनदेन हुआ ना मनी लांड्रिंग, कंपनी का ऋण हस्तांतरित करना किस अपराध की श्रेणी में आता है।

उन्होंने कहा पूरा मामला राजनैतिक प्रतिशोध से प्रेरित था। माननीय अदालत की फैसले ने यह साबित कर दिया कि असत्य के पर सत्य की जीत निश्चित है, भले ही देर हो जाए।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “एजेंसी का दुरुपयोग कर कांग्रेस की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। भाजपा की यह साजिश कांग्रेस को कमजोर करने की थी, लेकिन जनता सब देख रही है। हमारी पार्टी और मजबूत होकर उभरेगी।”

उन्होंने कहा कि इस फैसले के बाद पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित हैं और कई जगहों पर भाजपा मुख्यालय के घेराव की योजना बनाई जा रही है। यह प्रदर्शन एजेंसियों के दुरुपयोग और लोकतंत्र पर हमले के खिलाफ होगा।
उन्होंने इसे सत्य की जीत बताते हुए कहा कि भाजपा की संकीर्ण मानसिकता और षड्यंत्र पूरी तरह बेनकाब हो चुका है। उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी एवं कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए यह भ्रष्टाचारी लोग पूरी तरह परेशान हो चुके हैं, और अब तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर हमारे नेताओं और कांग्रेस को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। लेकिन अब लोकतंत्र को बचाने की इस बुलंद आवाज को रोक नहीं जा सकता।

इस प्रदर्शन के दौरान हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राम किशन गुर्जर, विधायक मामन खान, राम करण काला, नरेश सेलवाल, राजबीर फर्टिया, बलराम डांगी, इंदुराज नरवाल और जस्सी पेटवाड़, पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी, मेवा सिंह, प्रदीप चौधरी, सुरेन्द्र पंवार और बलबीर बाल्मीकि, प्रदेश मीडिया प्रभारी संजीव भारद्वाज, जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय चौहान, दुष्यंत चौहान, परविंदर सिंह परी, नरपाल गुर्जर, देवेंद्र सिंह, पराग गाबा, राजेश वैध, ऋषिपाल सिहाग, कुलदीप सिंह के. डी, प्रदीप गुलिया, सतवीर झुकिया, सुभाष चंद्र, रमेश मालिक और बलजीत सिंह मक्कड, हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा भारद्वाज, हरियाणा युवा कांग्रेस अध्यक्ष निशित कटारिया, हरियाणा कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष पूनम चौहान, करनाल से पार्टी लोकसभा प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा, चांदवीर हुड्डा, मनवीर कौर गिल, निगम पार्षद अक्षयदीप चौधरी और पंकज बाल्मीकि, राकेश सौंधी, राजेश कक्कड़, रवींद्र रावल, दलवीर बाल्मीक, सुनीता शर्मा, राजेश कोना, रणधीर राणा, सुरेश यूनिशपुर, नरेश मान एवं सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।