चंडीगढ़, 8 दिसंबर : हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक आज यहां मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें नवगठित राज्य लेखा निदेशालय हरियाणा के ग्रुप ‘ए ’, ‘बी ’ और ‘सी ’ पदों के लिए मसौदा सेवा नियमों को मंजूरी प्रदान की गई।
राज्य लेखा निदेशालय हरियाणा में विभिन्न स्तरों पर कुल 535 पद स्वीकृत हैं, जिनमें ग्रुप‘ए ’ के 4 पद, ग्रुप ‘बी ’ के 107 पद, ग्रुप‘सी ’ के 395 पद और ग्रुप ‘डी ’ के 29 पद शामिल हैं। इन सेवा नियमों को बनाना आवश्यक था ताकि ग्रुप ‘ए ’ और ‘बी ’ के पदों पर नियुक्ति हरियाणा लोक सेवा आयोग के माध्यम से तथा ग्रुप ‘सी ’ के पदों पर नियुक्ति हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से की जा सके।
रोहतक के एग्रो एलॉटीज को दी राहत
हरियाणा कैबिनेट की आज यहां मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में एग्रो मॉल, रोहतक के अलॉटीज़ को राहत के लिए अपील से जुड़े प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी गई। कैबिनेट ने एग्रो मॉल, रोहतक के अलॉटीज़ केमामलों को एग्रो मॉलपंचकूला की तर्ज पर हल करने का फैसला किया है।
एग्रो-मॉल, रोहतक को HSAMB ने सेक्टर-14 रोहतक में लगभग 38 कनाल और 15 मरला के प्लॉट पर विकसित किया था। इसमें 282 दुकानें हैं। जिनमें से 78 अलॉट हो चुकी हैं।
जो अलॉटीज़ अलॉट की गई साइट को अपने पास नहीं रखना चाहते, उन्हें जमा की गई रकम, जमा करने की तारीख से पेमेंट तक 7 परसेंट सालाना ब्याज के साथ वापस की जाएगी। जो अलॉटी दुकानें रखना चाहते हैं, उन्हें बोर्ड की पिछली स्कीम यानी विवादों का समाधान-II के तहत बकाया रकम जमा करने की अनुमति होगी। अन्यथा दुकान नियमों के हिसाब से पुन:रिज्यूम कर ली जाएगी।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।