नई दिल्ली/चंडीगढ़, 7 दिसंबर : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को नई दिल्ली पहुंचकर मिजोरम के पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि दी। पीएसओआई क्लब में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिवंगत स्वराज कौशल के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। बता दें कि स्वराज कौशल पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पति तथा वर्तमान में भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज के पिता थे।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।