Follow

पंजाब सीमा पर हेरोइन का बड़ा जखीरा एवं पिस्टल-कारतूस बरामद

जालंधर, 7 दिसंबर : बीएसएफ के सतर्क जवानों ने बीती रात दो अलग-अलग अभियानों में पंजाब सीमा क्षेत्र से भारी मात्रा में हेरोइन तथा एक पिस्टल समेत गोला-बारूद बरामद किया। 

रविवार को सीमा सुरक्षा बल के पंजाब फ्रंटियर के जन संपर्क अधिकारी ने बताया कि अमृतसर सीमा पर संदिग्ध ड्रोन गतिविधि की सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए बीएसएफ जवानों ने व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसके परिणामस्वरूप गांव दाओके के पास खेतों से 12 पैकेट हेरोइन (कुल वजन 6.638 किलोग्राम) बरामद की गई।

 

उन्होंने बताया कि फ़िरोज़पुर सीमा क्षेत्र में एक अन्य सुनियोजित मध्यरात्रि अभियान के दौरान बीएसएफ ने गांव गांदू किलचा के समीप एक खेत से 01 पिस्टल, एक मैगज़ीन एवं 04 कारतूस सफलतापूर्वक जब्त किए।

Advertisement

 

ये सफल बरामदगियाँ बीएसएफ जवानों की सतर्कता, त्वरित कार्रवाई क्षमता एवं उच्च पेशेवर दक्षता को दर्शाती हैं, जिनके माध्यम से पाकिस्तान आधारित नार्को-टेरर तंत्र की किसी भी नापाक गतिविधि को विफल करते हुए देश की संप्रभुता एवं सुरक्षा सुनिश्चित की गई है।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh