अम्बाला : फिलाडेल्फिया हॉस्पिटल अम्बाला मे क्रिसमस के पावन त्यौहार की तैयारीयों में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की शृंखला में आज स्टाफ क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया जिसमें डॉ सुनील सादिक़ (कप्तान) की टीम (वारियर) में डॉ. नलिनी कुनर, डॉ. पराग, डॉ. कार्तिक मित्तल, अमित कपूर, विकास कुमार, राजकुमार झा, मनदीप, कृष्ण कुमार, रोहित, सैम्मी, सलीम, मनी इत्यादि ने विपक्षी टीम चैंपियंस जिनकी अगुवाई डॉ किरण चानन, डॉ. अखिल सोनी, डॉ. एस एम् शर्मा, डॉ. युगांशु गुप्ता, अमित लॉरेंस, सूरज, रजत, बरखाराम इत्यादि की टीम को अपनी कुशल गेंदबाजी एवं बल्लेबाजी से हर क्षण चौंकते हुए निरंतर समयांतराल पर विकेट भी लिएl
रनिंग बिटवीन द विकेट की खूबसूरत जगलबन्दी से २०२५ के टीम ऑफ़ द ईयर का ख़िताब अपने नाम किया l विकेट कीपर के रूप में नूज़ीलैण्ड से आये अमित कपूर ने उम्दा कीपेरिंग का प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम को अंडर प्रेशर रखा. डॉ सादिक़ ने सभी को इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु धन्यवाद दिया एवं अपनी टीम का उत्साहवर्धन करते हुए उनके खेल की भूरी भूरी प्रशंसा की।