Follow

मंत्री अनिल विज का स्वास्थ्य हाल जाना स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने, मंत्री ने शॉल भेंटकर किया स्वागत सत्कार

Listen to this article
न्यूज़म ब्यूरो
 
चंडीगढ़, 26 फरवरी : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के आवास पर आज गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने पहुंच उनका हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की मंगल कामना की। इस मौके पर मंत्री विज, उनके भाई राजिंद्र विज व दामाद अतुल महेंद्रू ने स्वामी ज्ञानानंद महाराज का यहां पहुंचने पर सम्मानपूर्वक उन्हें शॉल भेंटकर स्वागत सत्कार किया। 
विज का हालचाल जानने के लिए प्रदेश ही नहीं अन्य प्रदेशों से भी लोग प्रतिदिन उनके आवास पर पहुंच रहे हैं। दिनभर उन्हें मिलने वालों का तांता लगा रहा। 
 
आज बार एसोसिएशन अम्बाला से पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट दिलबाग सिंह दानीपुर, पुनीत सरपाल, ललित शर्मा, विजय सहित बड़ी संख्या में वकीलों ने पहुंच उनका हालचाल जाना और मंत्री अनिल विज के जल्द स्वस्थ होने की मंगलकामना की। 
 
इसी प्रकार, नगर परिषद अम्बाला सदर की अध्यक्ष स्वर्ण कौर के साथ पार्षद रेणु चौहान, पार्षद भोली बिंद्रा, पार्षद रितु शर्मा, पार्षद प्रियंका, पार्षद नीतू, पार्षद शशि लोगिंया, पार्षद रीना, विद्युत बोर्ड की निदेशक आरती सहगल व अन्य ने मंत्री अनिल विज का हालचाल जाना। 
 
वहीं, इंडस्ट्री एसोसिएशन से सुभाष धीमान, अनिल बहल सहित अन्य उद्योगपतियों ने हालचाल जाना जबकि सदर बाजार से अशोक जैन, संजीव बिंदल सहित कई दुकानदारों के अलावा जीएमएन कालेज के प्रिसिंपल डा. रितेश दत्त, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह चौहान, ग्रामीण महिला मोर्चा से प्रधान साधना, रेणु भामर बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने विज के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं, विभिन्न संस्थाओं व संगठनों के पदाधिकारियों ने मंत्री विज का हालचाल जानते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। 
 
What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh