Follow

कार्यकर्ताओं का उत्साह और समर्पण संगठन का आधार : मोहन लाल बड़ौली

Listen to this article
रविवार को कैथल में भाजपा की बड़ी बैठक, मुख्यमंत्री, प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष महत्वपूर्ण मुद्दों पर करेंगे पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा

स्वदेशी अभियान को घर-घर तक पहुंचाने की बनेगी योजना-रचना

चंडीगढ़,  6 दिसंबर। भाजपा की रविवार को कैथल में बड़ी बैठक होगी, जिसमें सरकार व संगठन से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। सुबह 11 बजे होने वाली बैठक को मुख्यमंत्री नायब सैनी, भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा संबोधित करेंगे। कैथल के आरकेएसडी कॉलेज में होने वाली इस बैठक में वर्तमान में चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा होगी और आगे के कार्यक्रमों की योजना-रचना तैयार की जाएगी। स्वदेशी अभियान को घर-घर तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा होगी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत स्वदेशी रथ यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

 
बैठक में सभी जिलों के जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, मोर्चों के अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, आत्मनिर्भर भारत की प्रदेश टोली, आत्मनिर्भर भारत के लोकसभा संयोजक, सभी मंडलों के अध्यक्ष शामिल होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि इस महत्वपूर्ण बैठक में सरकार की योजनाओं व संगठनात्मक मुद्दों को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य स्वदेशी अभियान को घर-घर तक पहुंचाने का है। इस बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से स्वदेशी अभियान को और गति देने पर भी चर्चा होगी।
 
बड़ौली ने कहा कि नायब सैनी सरकार ने अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं प्रदेश में चलाई हुई है। इन योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी और नायब सैनी सरकार की योजनाओं से कोई वंचित ना रहे इसके लिए भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह और समर्पण संगठन का आधार है। कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और असीम समर्पण ही प्रत्येक अभियान की प्रेरक शक्ति है।
 
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी अभियान के तहत स्वदेशी अपनाने और उसे अपने जीवन का हिस्सा बनाने को लेकर संकल्पित है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में स्वदेशी अभियान आर्थिक सशक्तिकरण और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने का एक बड़ा जन आंदोलन बन चुका है।

 
Advertisement

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh