Follow

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

कोर्ट को मिले धमकी भरे ई-मेल में 27 नवंबर के महालक्ष्मी रेस कोर्स कार्यक्रम का भी जिक्र, जांच शुरू

न्यूज़म ब्यूरो

मुंबई, 24 नवंबर। पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। 27 नवंबर को महालक्ष्मी रेस कोर्स में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है। कथित तौर पर ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ के नाम से भेजे गए ई-मेल में कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की धमकी दी गई है।

पुणे कोर्ट को मिले ई-मेल में कॉन्सर्ट का भी उल्लेख

मामला सोमवार को उस समय सामने आया, जब पुणे के जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी वाला ई-मेल मिला। इस ई-मेल में पुणे कोर्ट के साथ ही दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट का भी स्पष्ट रूप से जिक्र किया गया था। संदेश में 27 नवंबर को महालक्ष्मी रेस कोर्स में होने वाले कार्यक्रम को निशाना बनाने की धमकी दी गई।

Advertisement

न्यायालय परिसर कराया गया सतर्क

धमकी की जानकारी मिलने के बाद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को सूचित किया और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। पुणे बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और कार्यकारिणी समिति ने भी आपातकालीन अपील जारी कर वकीलों, कर्मचारियों और अन्य लोगों से शांति बनाए रखने तथा सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की।

ई-मेल भेजने वाले की पहचान की जांच

एक ही ई-मेल में पुणे कोर्ट और मुंबई कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की धमकी दिए जाने के बाद मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। फिलहाल ई-मेल की प्रामाणिकता और इसे भेजने वाले की पहचान की पुष्टि नहीं हुई है। सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
↑
Tap to Refresh