मरोल में बिना अनुमति निर्माण का मामला, कार्रवाई नहीं होने पर MIAL के खिलाफ भी कानूनी कदम उठाने की चेतावनी
न्यूज़म ब्यूरो
मुंबई, 23 नवंबर। मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 (T2) के पास मरोल में बने मस्जिद के ढांचे को मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) ने अवैध घोषित किया है। प्राधिकरण ने मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (MIAL) को इसे तत्काल हटाने का निर्देश दिया है। साथ ही कार्रवाई में देरी होने पर एयरपोर्ट अथॉरिटी के खिलाफ कानूनी कदम उठाने की चेतावनी दी है।
निर्माण के लिए नहीं ली गई अनुमति
MMRDA के अनुसार, मरोल स्थित CTS नंबर 1405 के पास बने इस ढांचे के लिए कोई आधिकारिक अनुमति नहीं ली गई थी। विकास योजना में भी यहां सार्वजनिक पूजा स्थल का प्रावधान नहीं है। मेसर्स अशबुल जन्ना एयरपोर्ट चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से पेश दस्तावेज महाराष्ट्र क्षेत्रीय एवं नगर नियोजन अधिनियम, 1966 के तहत निर्माण को वैध ठहराने के लिए पर्याप्त नहीं पाए गए।
नोटिस फाड़ने का मामला
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को MMRDA ने ढांचे के गेट पर नोटिस चिपकाया था, जिसे अज्ञात लोगों ने फाड़ दिया। भाजपा नेता भी लंबे समय से इस निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। अब MIAL की अगली कार्रवाई पर नजर है।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।
