Listen to this article
बड़े ही शर्म की बात है कि हरियाणा की जनता आज जहां इतनी समस्याएं भुगत रही है और मुख्यमंत्री सरकारी सुविधाओं का आनंद लेते हुए तफरी कर रहे हैं
चंडीगढ़, 28 नवंबर। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इससे बड़ा हरियाणा प्रदेश का दुर्भाग्य और क्या होगा कि पंजाब का मुख्यमंत्री रोहतक में मृतक बास्केटबॉल खिलाड़ी को श्रद्धांजलि दे रहा था वहीं हरियाणा का मुख्यमंत्री टेस्ला कार के शोरूम पर जाकर कर टेस्ला कंपनी का प्रचार रहा था। क्या टेस्ला कंपनी ने उनकी कार का प्रचार करने का पैसा मुख्यमंत्री को दिया है? जो किसी प्रोडक्ट के प्रचार का काम सेलेब्रिटी पैसे लेकर करते हैं वो एक मुख्यमंत्री का काम नहीं है। ट्रंप ने भी टेस्ला कार की मुनादी की थी और टेस्ला को सबसे खराब कार करार दिया था।
मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा मृतक खिलाडिय़ों की अनदेखी करना, खिलाडिय़ों के परिवारों की सरासर बेइज्जती करना है। मुख्यमंत्री हरियाणा की जनता के साथ भद्दा मजाक कर रहा है। मुख्यमंत्री स्वयं कह चुके हैं प्रशासन में उनकी नहीं चलती और वो एक चपड़ासी की बदली भी नहीं कर सकते। इस बात से इस बात पर भी मुहर लग गई है कि हरियाणा का मुख्यमंत्री पूरी तरह से डमी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री को और कोई काम ही नहीं है।
हरियाणा प्रदेश में कानून व्यवस्था का भट्टा बैठा हुआ है। बेरोजगारी पूरे देश मे सबसे ज्यादा हरियाणा में है। सरकारी स्कूल, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में टीचर नहीं हैं। सरकारी अस्पतालों का बुरा हाल है। सडक़ें टूटी पड़ी हैं। प्रदेश में चारों तरफ अफरा-तफरी, डर और भय का माहौल है। बड़े ही शर्म की बात है कि हरियाणा की जनता इतनी समस्याएं भुगत रही है और मुख्यमंत्री सरकारी सुविधाओं का आनंद लेते हुए तफरी कर रहे हैं।
What are your
Feelings