Follow

आज 28 नवंबर 2025 का राशिफल

Listen to this article

 

आज विक्रम सम्वत 2082

सम्वत्सर सिद्धार्थी

Advertisement

दिनांक 28 नवंबर 2025

शुक्रवार- मार्गशीर्ष मास

शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि मध्यरात्रि 12-15 बजे तक रहेगी

फिर नवमी तिथि शुरू होगी

शतभिषा नक्षत्र मध्यरात्रि 2-49 बजे तक रहेगा

फिर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र शरू होगा

व्याघात योग सुबह 11-05 बजे तक रहेगा

फिर हर्षण योग शुरू होगा

भद्रा सुबह सूर्योदय से दोपहर 12-28 बजे तक रहेगी

फिर बव करण शुरू होगा

चंद्रमा दिनरात कुम्भ राशी में गोचर करता रहेगा

पंचक भी चलते रहेगे

आज का राहुकाल दिन में 11-06 बजे से 12-26 बजे तक रहेगा

आज शुक्रवार को पश्चिम दिशा में दिशाशूल रहता है

आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर में 12-05 बजे से 12-47 बजे तक रहेगा

आज रवियोग मध्यरात्रि 2-49 बजे शुरू होगा जो कल सुबह सूर्योदय तक रहेगा

आज सूर्योदय सुबह 7-06 बजे होगा

सूर्यास्त शाम 5-46 बजे होगा

 

मेष : आज का दिन आपके लिए शुभलाभ और सिद्धि देने वाला है अतः आपको आज किसी नए काम के लिए और अपने काम के विस्तार के लिए प्रयास करना चाहिए जल्दी ही सफलता मिल जाएगी | पारिवारिक सुख आनद आपको भरपूर मिलेगा | यात्रा योग प्रबल है।

 

वृषभ : आपके लिए आज का दिन अच्छा और सफलता देने वाला है विशेषकर आपके लिए आज जीवन में कुछ परिवर्तन करने का दिन है या फिर परिवर्तन लाने का अवसर है आपको स्थान बदलना हो या ट्रांसफर करवाना हो तो आज ही प्रयास करें जल्दी मोनोकामना पूर्ण होगी।

 

मिथुन : आपके लिए आज का दिन एश आराम और धनदायक दिन है | भाग्य आपका पूरा साथ देगा मगर आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी अपने ऊपर नहीं लेनी है या सोच समझकर लेनी है | उधार लिया तो वापस चुकाना भारी पड़ेगा लेकिन इस वक्त का काम अवश्य निकल जायेगा।

 

कर्क : आपके लिए आज का दिन थोड़ा विपरीत है मगर ये न सोचें की आज कुछ करेगे तो हानि हो जाएगी बल्कि आज जो करे सोच समझकर और पूरा देख भालकर करें | यात्रा को टालें और अपने सामान आदि की पूरी हिफाजत रखें | स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही अच्छी नहीं है।

 

सिंह : आपके लिए आज का दिन रोमांचक और उत्तेजना से भरपूर है | आपके मन में विपरीतलिंगी के प्रति काफी आकर्षण रहेगा | आपके साथ काम करने वाले सहकर्मी से निकटता बढ़ेगी | पुराना प्रेम प्यार और रोमांस भी खूब याद आएगा | नए के प्रयास लगभग सफल होते दिखाई दे रहे हैं।

 

कन्या : आपके लिए दिन साधारण है | जो लोग आपसे मिलेगे वह सब अपने स्वार्थ के लिए ही मिलेगे आपके काम की पूर्ति का लाभ नहीं मिलेगा | कमर से नीचे के अंगो में कुछ तकलीफ हो सकती है | आज काफी लोग आपसे पेमेंट मांगने को आ सकते हैं।

 

तुला : आपके लिए शुभ समय है अगर विधार्थी है तो आज परीक्षा प्रतियोगिता मेंसफलता मिलेगी | मानसिक सुख का अनुभव होगा और आगे की योजना बनाने में भी आपको पारिवारिक सहयोग मिल जायेगा | दिन में कहीं कोई निर्णायक स्थति भी आ सकती है।

 

वृश्चिक : आपके लिए आज का दिन सफलता से थोड़ा दूर रहने वाला है | सबसे पहले तो आज आपको किसी पुरानी बात का गुस्सा दिमाग में रहने वाला या आने वाला है | अपने मन को जितना शांत और संतुलित रखेंगे उतना आज अच्छा रहेगा | आज का श्रम कल लाभ देगा।

 

धनु : आपके लिए दिन शुभता का सूचक है मगर अभी गौचर की स्थति ठीक नहीं होने से कुछ काम बनते बनते रुक सकते हैं या अधक परिश्रम से बनगे | आपमें उर्जा बनी रहेगी| आपके साथी मित्र और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा | आज बैंक आदि में भी जाना पड़ सकता है।

 

मकर : आपके लिए दिन अच्छा है जैसा काम वैसा दाम वाली स्थिति रहेगी | अपने छोटे छोटे काम निपटाने का वक्त है और आज तो आपके शुभचिंतक भी आपसे मिलने को आ सकते है | यात्रा सावधानी से करें राहू चन्द्र का द्वादश योग है इससे मन में काफी नेगेटिव विचार रहेंगे और विचार भी उथल पुथल हो सकते है।

 

कुम्भ : आपके लिए आज का दिन शानदार रहेगा और आज आप मानसिक रूप से काफी खुश और हल्का सा महसूस करेगे | आज की गई यात्रा काफी शभ फल देने वाली रहेगी और बाहरी गतिविधि आपको परेशान नहीं कर पायेगी| धन मिलेगा और परिवार का साथ भी रहेगा।

 

मीन : आपके लिए आज का दिन साधारण है | खर्चा बढ़ने से चिंता बढ़ सकती है और आपके स्वास्थ्य पर भी इसका असर पड़ने की पूरी सम्भावना है | अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और किसी को आज कड़वा न बोलें | उधार दिया गया धन फंस सकता है | गुप्त शत्रु हावी रहेंगे।

 

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh