त्यौहार किसी भी धर्म जाति का हो वह पूरी उमंग और उल्लास लेकर आते हैं : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
छठ पर्व पर सभी के स्वस्थ रहने के लिए कठिन तीन दिन निर्जला उपवास रखा जाता है जोकि बिना आस्था व अनुशासन के नहीं हो सकता : मंत्री अनिल विज
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा – “पक्के घाट को और सुंदर व बढ़िया बनाएंगे, पहले 50 लाख दिए थे, अब कमरा, शौचालय व अन्य निर्माण हेतु 10 लाख देने की घोषणा की”
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने छठ पूजा पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यतिथि शिरकत की
न्यूज़म ब्यूरो
अम्बाला, 15 नवम्बर। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि हिंदुस्तान त्यौहारों का देश है यहां पर हमारी संस्कृति के अनुसार अनेकों त्यौहार जिनमें दीवाली, होली व अन्य मनाए जाते हैं। ऐसे ही छठी मैय्या की आराधना करने व सूर्य को अर्घ्य देने के लिए छठ पूजा त्यौहार मनाया जाता है। छठ पर्व प्रकृति को प्रणाम करने, प्रकृति की अराधना करने और प्रकृति की पूजा करने का पर्व है।
विज आज अम्बाला छावनी में चंदपुरा में टांगरी नदी किनारे पक्के छठ घाट पर मिथिलांचल नवयुवक सेवा समिति द्वारा छठ पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। वहीं कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा मंत्री ने छठ घाट पर कमरा बनाने, शौचालय व स्टेज बनाने हेतु अपने स्वैच्छिक कोष से 10 लाख रुपए देने की घोषणा की।
आपार संख्या में जुटे श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि छठ त्यौहार के बहुत मायने है और यह हमारी प्रकृति से जुड़ा त्यौहार है। हम सभी जानते हैं कि धरती पर हम सभी सूर्य देव के कारण जिंदा है। ढलते सूर्य को अर्घ्य देने का मतलब है कि सूर्य ने हमें जल, वायु, पानी, खेत दिए, इसलिए हम सूर्य देव का आभार प्रकट करना चाहते हैं। उगते सूर्य की पूजा इसलिए होती है कि वह नई उमंग व शक्ति लेकर आता है। उन्होंने कहा छठ त्यौहार घाट में जल में खड़े होकर और जो वनस्पतियां लगाई गई है व सिरों पर उठाई गई है और सूर्य देव तीनों हमारी प्रकृति से संबंध रखते है। न जल, न सूर्य और न ही वनस्पतियों के बिना हम जीवित नहीं रह सकते। यह प्रकृति का हमें उपहार है।

त्यौहार किसी भी धर्म जाति का हो वह पूरी उमंग और उल्लास लेकर आते हैं : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि त्यौहार किसी भी धर्म जाति का हो वह पूरी उमंग और उल्लास लेकर आते हैं और चारों तरफ तैयारी होनी शुरू हो जाती है। त्यौहार एकता का प्रतिक है और मिलकर खुशियां बांटने का यह पैगाम देते हैं व इससे एकता आती है। सारे ही त्यौहार में झूमने लगते है और आनंद का अनुभव करने लगते है। यह हमारी एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि छठी मैय्या जिसे सूर्य की बहन कहा गया है उससे हम सभी के स्वास्थ्य की प्रार्थना करते हैं। उन्होंने कहा कि सभी के स्वस्थ रहने के लिए यह कठिन तीन दिन निर्जला उपवास रखा जाता है जोकि बिना आस्था, बिना अनुशासन के नहीं किया जा सकता।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने पक्का घाट बनाने के लिए पहले 50 लाख दिए थे अब कमरा, शौचालय, स्टेज व अन्य निर्माण हेतु 10 लाख देने की घोषणा की
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि वह पहले भी वह छठ पर्व पर आए थे और पिछले साल उन्होंने देखा कि श्रद्धालु कच्चे गड्ढे खोदकर अराधना कर रहे थे तो उन्होंने पक्का स्थान बनाकर देने का वायदा किया था और अपने स्वैच्छिक कोष से 50 लाख रुपए नगर परिषद को देकर पक्का घाट बनाने को दिया। उन्होंने कहा कि आज इस पक्के घाट पर इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को देखकर इसे और बढ़ा करना पड़ेगा। मंत्री विज ने कहा कि घाट में अभी एक कमरा कपड़े बदलने के लिए, शौचालय, पक्का स्टेज बनाने की जरूरत है। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इस दौरान घोषणा करते हुए अपने स्वैच्छिक कोष से 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि घाट को और बढ़िया व सुंदर बनाएंगे।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि त्योहार सारे देश के होते है, त्यौहार पूर्व, पश्चिम, उत्तर दक्षिण के नहीं सारे देश के होते है और सभी को यह मिलकर मनाने चाहिए। इस अवसर पर मिथिलांचल नवयुवक सेवा समिति के पदाधिकारियों ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज को शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर नप अध्यक्ष स्वर्ण कौर, पार्षद जसबीर सिंह जस्सी, मदनलाल शर्मा, विजेंद्र चौहान, रवि जाट, हर्ष बिंद्रा, विकास बहगल, सुरेंद्र बिंद्रा, फकीरचंद सैनी, रेणु चौहान, सोमनाथ, अनुज यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।
