स्पेसिफिक रूट्स पर ट्रायल सफल न होने पर भी क्यों खरीदी गईं बसें, क्यों हटाए गए टेंडर में शामिल ट्रायल रूट्स
कानून व्यवस्था से लेकर स्वास्थ्य व्यवस्था तक सब ध्वस्त, लोगों की जान से खिलवाड़ कर खुद मस्त है सरकार
हिमाचल के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं करेगी भाजपा
न्यूज़म ब्यूरो
शिमला, 15 नवंबर। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि इस बार के शीतकालीन सत्र में सरकार को एचआरटीसी इलेक्ट्रिक बसों की खरीद में हुई धांधली पर जवाब देना होगा। बिना ट्रायल की अनिवार्य शर्तें पूरी किए बिना बसों का निर्माण और आपूर्ति कैसे हो गई? स्पेसिफिक रूट्स पर ट्रायल सफल हुए बिना बसों की सप्लाई कैसे हो गई? परवाणू, सोलन और नालागढ़ में उन्हें लाकर कौन रख गया? सरकार को यह भी बताना होगा कि किसकी शह पर ये नियमविरुद्ध काम हुए? किसने बस आपूर्तिकर्ताओं को इतनी हिम्मत दी? इसके साथ मुख्यमंत्री को हिमाचल ऑन सेल की मुहिम पर साफ-साफ जवाब देना होगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा उन्हें हिमाचल की धरोहरों को बेचने नहीं देगी।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।