Follow

CM धामी भाजपा प्रदेश कार्यालय में दीपावली मिलन कार्यक्रम में हुए शामिल

न्यूज़म ब्यूरो

देहरादून, 6 नवंबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज बलबीर रोड देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने दीपावली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित पार्टी के पदाधिकारियों, संगठन के सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री धामी ने सभी के साथ दीपावली की खुशियां साझा करते हुए कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और निराशा पर आशा की विजय का प्रतीक है।

यह पर्व हमें आपसी प्रेम, सद्भाव, सहयोग और सामाजिक समरसता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। दीपावली का उत्सव सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और उत्साह का संचार करता है।

Advertisement

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं में पर्व एवं त्योहार समाज को जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे आयोजन आपसी संवाद, आत्मीयता और संगठनात्मक एकजुटता को और अधिक सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाल जीवन की कामना करते हुए प्रदेश की निरंतर प्रगति और समृद्धि की कामना की।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
↑
Tap to Refresh