(कहा कि अगली अकाली दल सरकार ड्रग डीलरों की संपत्तियां जब्त करेगी और उस पैसे का इस्तेमाल पीड़ितों के पुनर्वास के लिए करेगी)
तलवंडी साबो में एक विशाल महिला मावां-धीयां ललकार रैली को संबोधित किया
न्यूज़म ब्यूरो
तलवंडी साबो /30अक्टूबर: शिरोमणी अकाली दल की वरिष्ठ नेता बीबा हरसिमरत कौर बादल ने आज कहा है कि पुलिस ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेश पर नशे के ओवरडोज से मारे गए एक युवक के शव का अपहरण कर लिया गया, जो पी़िड़त परिवार के बजाय ड्रग माफिया का साथ दे रहे हैं।
बठिंडा सांसद ने हलका इंचार्ज रविप्रीत सिंह सिद्धू द्वारा आयोजित ‘मावां-धीयां’ ललकार इंसाफ अभियान के तहत महिलाओं की एक विशाल सभा को संबोधित करते हुए कहा,‘‘ मानसा के एसएसपी ने नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करन से इंकार कर दिया। अब भाम्मे कलां निवासी दलजीत सिंह के शव का अपहरण करके खुद शर्मनाक स्थिति में पहुंच गए हैं।’’ उन्होने आगे कहा,‘‘ यह घटना तक हुई जब पीड़ित परिवार शव को मानसा में धरना स्थल पर लेकर जा रहे थे, जहां परविंदर झोटा का परिवार विरोध में बैठा विरोध प्रदर्शन कर रहा है।’’ उन्होने कहा कि इसके बावजूद जब वह कल रात पीड़ित परिवार से मिलने गई तो एसएसपी ने उनसे झूठ बोला और पूरी घटना को छिपाने का प्रयास किया।
महिलाओं से नशे के खिलाफ ल़ड़ाई को अपने हाथों में लेने का आग्रह करते हुए बीबा हरसिमरत कौर बादल ने कहा,‘‘ यह बहुत खुशी की बात है कि महिलाएं न केवल अकाली दल द्वारा गठित ‘माई भागो दी फौज’ में शामिल होने के लिए फाॅर्म भर रही हैं, बल्कि नशे के तस्करों का भी सामना करना शुरू कर दिया है।’’ उन्होने महिलाओं से अपने गांवों, मोहल्लों में हो रही ड्रग के कारोबार के डीलरों, उनका साथ देने वाले पुलिस अधिकारियों और उनका बचाव करने वाले आम आदमी पार्टी के नेताओं के नाम दर्ज करने की अपील की है। उन्होने कहा,‘‘ हम सभी शिकायतों की जांच करने और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए एक महिला डीजीपी की अध्यक्षता में एक विशेष कार्यबल का गठन करेंगें।’’ उन्होने यह भी घोषणा की कि ‘माई भागो दी फौज’ के हिस्से के रूप में हलका स्तर पर काॅआर्डिनेटरज् की नियुक्ति की जा रही है।
महिलाओं को आश्वासन देते हुए कि नशे के तस्कर और उनके सरगना अब उनके बीच नही रहेंगें, बीबा बादल ने कहा,‘‘ हम उन्हें जमानत के विकल्प के बिना दस साल तक जेल में रखने के लिए एक कानून लाएंगें और उनकी सभी संपत्तियों को जब्त कर लिया जाएगा और उससे प्राप्त धनराशि का उपयोग पीड़ितों के पुनर्वास के लिए किया जाएगा।’’
बीबा बादल ने पुष्पा के साथ बातचीत की, वह मां जिसने अपने बेटे को नशे की ओवरडोज के कारण खो दिया। उन्होने कहा,‘‘ मैं जहां भी जाती हूं, महिलाएं मुझसे इस अभिशाप को खत्म करने के लिए कुछ करने के लिए गुहार लगाती हैं, जिसके कारण उनका जीवन तबाह हो रहा है। यह बेहद शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान उनकी तकलीफें सुनने से इंकार कर रहे हैं और ड्रग माफिया के खिलाफ कोई निर्णायक कार्रवाई करने में नाकाम रहे हैं।’’ उन्होने परविंदर झोटा के परिवार से मिलने से इंकार करने के लिए मुख्यमंत्री की आलोचना की, जो अपने बेटे के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं और जिन्होने 15 दिन से भी अधिक समय से उसके शव का अंतिम संस्कार नही कर पाए हैं।
बीबा बादल ने कहा कि इससे पहले मुख्यमंत्री ने यह दिखा दिया था कि उनकी सहानुभूति कहां है,जब मोहनजीत सिंह को नशे के व्यापार का विरोध में मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने के लिए उसे बिजली के झटे दिए गए और बिजली का करंट भी लगाया गया। उन्होने कहा कि दिड़बा के गुलजार सिंह के साथ भी ऐसा ही हुआ, जिन्होने वित्तमंत्री हरपाल चीमा से यह सवाल पूछने पर कि ‘चिटटा’ की बिक्री रोकने के लिए कोई कार्रवाई क्यों नही की जा रही, उन्होने उत्पीड़न का शिकार होकर आत्महत्या कर ली थी। उन्होने आगे कहा,‘‘ इन सभी मामलों ने मौत के दूतों को साफ संदेश दिया कि वे ही असली शासक हैं और यही कारण है कि नशे का खतरा दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है।’’
इस अवसर पर अकाली दल के तलवंडी साबो के हलका इंचार्ज रविप्रीत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी रितिका सिद्धू ने भी संबोधित किया।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।
