Follow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केवड़िया में हरियाणा पर्यटन विभाग की स्टॉल का किया अवलोकन

हरियाणा के स्थानीय उत्पादों, स्टार्टअप और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के कार्यों की ली जानकारी

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 30 अक्टूबर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवड़िया में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस एवं भारत पर्व कार्यक्रम के दौरान हरियाणा पर्यटन विभाग द्वारा लगाई गई स्टॉल का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने हरियाणा के स्थानीय उत्पादों, नए स्टार्टअप और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों में रुचि दिखाई और इनके बारे में जानकारी ली।

 

स्टॉल पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ पहल के तहत प्रदर्शित उत्पादों के साथ-साथ एक स्टार्टअप के कार्यों से भी अवगत कराया गया। उन्हें सोनीपत के शहद, हिसार के पर्सनल एयर प्यूरीफायर और फरीदाबाद की गजक के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार की जाने वाली मनकों की माला तथा पीतल के बर्तनों से जुड़े स्टार्टअप के बारे में भी बताया गया।

Advertisement

 

प्रधानमंत्री को यह भी जानकारी दी गई कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं इन उत्पादों के माध्यम से कितनी मासिक आय अर्जित कर रही हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा की पारंपरिक बीन और नगाड़ा पार्टी का भी अवलोकन किया।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
↑
Tap to Refresh