Follow

डॉ.मंगल सेन के आदर्श जनसेवा व संगठन के प्रति समर्पण की प्रेरणा देते रहेंगे : डॉ.अर्चना गुप्ता

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने रोहतक स्थित ‘मंगल-कमल’ में प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

न्यूज़म ब्यूरो

रोहतक, 27 अक्टूबर। भारतीय जनसंघ के पुरोधा, हरियाणा भाजपा के शिल्पकार, पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं सात बार विधायक रहे डॉ. मंगल सेन की जयंती पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने रोहतक स्थित भाजपा जिला कार्यालय ‘मंगल-कमल’ में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने डॉ. मंगल सेन के व्यक्तित्व, विचारों और जनसेवा के प्रति समर्पण को स्मरण करते हुए कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर रोहतक भाजपा जिलाध्यक्ष रणवीर ढाका, भाजपा नेता दीपक निवास हुड्डा एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि डॉ. मंगल सेन का जीवन उन जैसे करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। संगठन के प्रति उनकी अटूट निष्ठा, सिद्धांतों के प्रति दृढ़ता और जनसेवा के प्रति समर्पण हमें सिखाते हैं कि राजनीति का वास्तविक उद्देश्य सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा करना है।

उन्होंने कहा कि डॉ. मंगल सेन ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित और संगठन की मजबूती के लिए समर्पित किया। हरियाणा में भारतीय जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी की वैचारिक एवं संगठनात्मक यात्रा में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका जीवन निष्ठा, अनुशासन और वैचारिक प्रतिबद्धता का उदाहरण है।

Advertisement

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि डॉ. मंगल सेन के आदर्श हमें जनसेवा के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए जनकल्याण, संगठन की मजबूती और राष्ट्रसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
↑
Tap to Refresh