Listen to this article
चंडीगढ़ 25 नवंबर। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने महान अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। हुड्डा ने कहा है कि धर्मेंद्र नायाब कला और शानदार अभिनय के धनी थे। वह जितने उम्दा कलाकार थे, उतने ही बेहतरीन इंसान भी थे। उनके साथ मेरी बड़ी गहरी और आत्मीय दोस्ती रही। एक दोस्त का इस तरह जाना बहुत खल रहा है।
धर्मेंद्र के जाने से मेरे निजी जीवन और फिल्म जगत को जो क्षति पहुंची है, वह कभी पूरी नहीं होगी।
धर्मेंद्र का जीवन हमेशा लोगों के लिए प्रेरणा स्त्रोत रहेगा। क्योंकि उन्होंने एक बेहद ही सामान्य परिवार से उठकर बॉलीवुड में शिखर तक का सफर तय किया था। मैं उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि भगवान उन्हें यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।
What are your
Feelings