न्यूज़म ब्यूरो
मुंबई, 6 अक्टूबर। आदिवासी छात्रों को हिरासत में लिए जाने के मुद्दे पर मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद वर्षा गायकवाड़ ने महाराष्ट्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सवाल किया कि महाराष्ट्र में संविधान का राज है या जंगलराज? गायकवाड़ ने आरोप लगाया कि अपनी मांगों को लेकर मुंबई पहुंचे आदिवासी छात्र रात में कांग्रेस कार्यालय टिळक भवन में आराम कर रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें नींद से उठाकर हिरासत में ले लिया।
गायकवाड़ ने कहा कि आदिवासी छात्र अपने अधिकारों और मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। सरकार को उनकी समस्याएं सुनकर समाधान निकालना चाहिए था, लेकिन उनकी आवाज दबाने के लिए पुलिस कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से छात्रों से मुलाकात कर उनकी मांगों को समझने की अपील की।
कांग्रेस कार्यालय में पुलिस के प्रवेश पर सवाल उठाते हुए गायकवाड़ ने कहा, कांग्रेस कार्यालय में पुलिस घुसाने की हिम्मत कैसे हुई? आपने कांग्रेस कार्यालय में पुलिस भेजी है, तो क्या हम वर्षा बंगले में घुसें?
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।
