निश्छल भटनागर की कलम से….
…. …. …. …. …. ….
प्रधानमंत्री का संदेश…. ज़मीन से जुड़िए !
दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल…. भारतीय जनता पार्टी से जुड़े करोड़ों कार्यकर्ताओं से लेकर….पार्टी के कद्दावर दिग्गज नेता तक….एक ही सपना देखते हैं कि…. कैसे दुनिया के सबसे लोकप्रिय…. सबसे बड़ी फैन फॉलोइंग रखने वाले…. सबसे ज्यादा सुने जाने वाले तथा कैसी भी आपदा में अवसर ढूंढ निकालने वाले…. सबसे प्रभावशाली नेताओं में शुमार….देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिला जाए। कब वो दिन आए कि मोदी पूछें…. कैसे हैं आप। क्या चल रहा है…. और दे डालें कोई नया टास्क। सच पूछिए तो हरियाणा के मंत्रियों से लेकर…. भाजपा विधायकों ने भी कभी सपने में भी जो नहीं था सोचा….वो सच हो गया, और…. प्रधानमंत्री कि ओर से न्योता आ गया….मिलने का। बीती 3 अक्टूबर को सभी 48 भाजपा विधायकों और कैबिनेट मंत्रियों ने…. नई दिल्ली के 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित…. प्रधानमंत्री के सरकारी आवास की चौखट पार की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में….प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सुनहरी मुलाकात करने गई…. हरियाणा सरकार को उनसे जो संदेश मिला, वो…. ताउम्र याद रहेगा। मौके पर मौजूद रहे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन…. नवनियुक्त हरियाणा प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव स्मृति जुबिन ईरानी…. और प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अर्चना गुप्ता। सामान्य चर्चा के बाद शुरू हुआ प्रेरणा स्तोत्र…. प्रधानमंत्री मोदी का ब्रेन स्टॉर्मिंग संबोधन। जो हरेक को भीतर तक छू गया…. कर्तव्य बोध जगा गया। ये बता गया कि अब करना क्या है।
चर्चा तो है कि….मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दिल को….छू गई प्रधानमंत्री की बातें। प्रधानमंत्री मोदी से मिले अपनत्व को शब्दों में समेटने की नायाब कोशिश की उन्होंने…. बोले, आज का दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण व प्रेरणादायी रहा। आज प्रधानमंत्री जी से हमें जो दिशा मिली है, उसे हम केवल बैठक तक सीमित नहीं रखेंगे। मोदी के दिशा-निर्देश अनुसार….अब हर मंत्री अपने विभाग में। हर विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र में। हर कार्यकर्ता अपने गांव में और…. हर विभाग अपने क्षेत्र में इस सोच को जमीन पर उतारेगा। हमारी कोशिश होगी, सरकार जनता के बीच जाए। मंत्रीगण जनता के बीच जाएं। विधायक जनता के बीच जाएं। कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं। समस्याएं जमीन पर सुनी जाएं। समाधान भी जमीन पर दिखाई दें। और सबसे महत्वपूर्ण….विकसित भारत का संकल्प…. हरियाणा के हर गांव और हर परिवार का संकल्प बने। प्रधानमंत्री ने दिशा दिखाई है। ऐसे में हरियाणा की जनता का आशीर्वाद….हमारे मंत्री- विधायकों -कार्यकर्ताओं की मेहनत…. तथा सरकार की नीयत और नीति के साथ…. हम हरियाणा को विकसित भारत की यात्रा का…. मजबूत व अग्रणी भागीदार बनाएंगे। नायब सैनी बोले कि….हमारा संकल्प स्पष्ट है – “विकसित हरियाणा – विकसित भारत की मजबूत नींव।” प्रधानमंत्री जी ने हमें हरियाणा के विकास….जनसेवा व संगठन संबंधी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। अब समय से वही मार्गदर्शन प्रदेश कि जनता…. के सामने रखने का।
भाव- विह्वल हुए सीएम सैनी बोले, हमारे लिए ये केवल एक बैठक न थी। ये था हरियाणा को विकसित भारत के संकल्प से….और मजबूती से जोड़ने का स्पष्ट मार्गदर्शन।पीएम कहते हैं कि….विकसित भारत केवल सरकारों के प्रयास से न बनेगा। विकसित भारत तब बनेगा….जब देश का हर गांव। हर किसान, हर युवा, हर महिला और….हर परिवार जुड़ेगा….इस संकल्प से। इस राष्ट्रीय संकल्प में बहुत महत्वपूर्ण है….हरियाणा की भूमिका। मोदी जी के मार्गदर्शन का मूल मंत्र है….जनभागीदारी। अब से हमारा प्रयास रहेगा….कि सरकार और जनता के बीच न रहे…. कोई दूरी। हर सरकारी योजना…. केवल सरकारी कार्यक्रम बनकर न रह जाए। वह बने…. जनभागीदारी का जन-अभियान। हमें मंत्र मिला है….लोगों से अधिक से अधिक जुड़ने का। अब से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में नियमित रूप से होंगी….30 से 35 गांवों में बैठकें। करीब 250 से 300 लोगों की टोली….महीने में एक बार गांवों में जाएगी। वहां स्वच्छता अभियान चलाएंगे। टिफिन बैठक होंगी। ग्रामीणों संग बैठकर संवाद होगा। स्थानीय समस्याओं पर होगी चर्चा और…. निकाला जाएगा समाधान का रास्ता। चर्चा है कि…. स्पष्ट संदेश मिला है कि….लोकतंत्र केवल विधानसभा में नहीं चलता। गांव की चौपाल में भी चलता है। अब से प्रधानमंत्री के कहे-अनुसार…. हमारे मंत्री- विधायक, कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे। जनता की बात सुनेंगे। और जनता के साथ मिलकर निकालेंगे समाधान। चर्चा ये भी है कि…. गरीब संग दीपावली, समाज के साथ सेवा। इसी भाव को अपनाकर अब हरियाणा सरकार…. दीपों का पर्व अभूतपूर्व तरीके से मनाएगी। गरीब जरूरतमंद परिवारों के साथ दीपावली मनाई जाएगी। स्वच्छता अभियान चलेगा। बड़े पैमाने पर होगा पौधरोपण। प्रधानमंत्री ने हरियाणा के भाजपा नेताओं को बताया….सेवा की राजनीति का मार्ग। राजनीति केवल चुनाव जीतने का माध्यम नहीं। राजनीति का अर्थ है- जनता के सुख-दुख में उसके साथ खड़ा होना। खद्दरधारियों में छिड़ गई है चर्चा….इस बात की कि…. अबकी दिवाली के पर्सनल प्रोग्राम कैंसिल…. खुशियां बांटी जाएंगी। मिठाइयां बांटी जाएंगी। पटाखे फोड़े जाएंगे…. गरीब जरूरतमंद परिवारों के साथ। कुल मिलाकर आने वाली दिवाली….गरीबों के घर होंगे रोशन। उनके द्वारे भी महकेंगे….किस्म किस्म के पकवान, मिष्ठान और व्यंजन।
“अभी तो मैं भी युवा हूं”
मौका था क्रिकेट को हां, नशे को ना…. कहने वाले खेल आयोजन ”नमो क्रिकेट लीग” का। यहां हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के राजनीतिक सलाहकार…. तरुण भंडारी की सरपरस्ती में चल रहे आयोजन में…. बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने स्टेट चॉपर से पहुंचे….उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। क्रिकेट खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने और….खास तौर से पंचकूला पैंथर्स की टीम से भिड़ रही….देहरादून के युवाओं वाली क्रिकेट टीम का हौंसला बढ़ाने आए…. सीएम धामी बल्ला थामने की अपनी दीवानगी के चलते फड़क रहीं….अपनी बाजुओं को रोक न सके और पकड़ लिया क्रिकेट बैट…. बॉलिंग एन्ड से तरुण भंडारी की नपी तुली बॉल आई….और उधर बिजली की तेजी से घूमा बल्ला….और गेंद पवेलियन से बाहर। मौका चूंकि सांकेतिक क्रिकेट खेलने का था, ऐसे में सिर्फ बल्ला घुमाकर….खिलाडियों को प्रोत्साहित करना भर था। दूसरी बॉल आई सामने तो…. CM धामी ने घुमाया ऐसा बल्ला कि….. बॉल दूर गगन की ओट में जाती दिखाई दी…और नज़ारा देख रहे खिलाड़ियों और दर्शकों की तालियां…. पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में गुंजायमान हो उठीं।
चर्चा है कि…. यही पर लोगों से रूबरू हुए CM पुष्कर सिंह धामी…. अपने दिली जज़्बात का इज़हार किए बिना रह न सके। और उगल गए क्रिकेट सहित खेल को लेकर अपनी दीवानगी। बोले, जीवन में लगानी हो कोई लत…. तो लत लगाएं खेल की, फिटनेस की। कोई जूनून पालना है…. तो पालें अपने सपनों और लक्ष्यों को हासिल करने का। समय बदल गया है। पहले कहा जाता था, ”पढोगे लिखोगे….तो बनोगे नवाब। खेलोगे कूदोगे तो…. होगे खराब।” पर आज देश की सोच में आ चुका है बदलाव। अब खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए हैं…. बेहतर अवसर और मंच। आज कह सकते हैं कि…. ”खेलोगे कूदोगे तो बनोगे लाजवाब।” खेलों को हाँ कहकर….अगर एक युवा भी नशे से बचेगा, तो…. एक परिवार बचेगा। एक परिवार बचेगा तो…. समाज मजबूत बनेगा। और मजबूत समाज से होगा…. मजबूत राष्ट्र का निर्माण। धामी जिस समय युवाओं से खुद को कनेक्ट कर रहे थे…. तभी बोल पड़े, मैं आज भी क्रिकेट खेल सकता हूँ…. अभी भी मैं युवा हूं….। और माहौल युवाओं के शोर से गूँज उठा। CM धामी की इस बात ने….स्टेडियम में मौजूद खेल प्रेमियों के दिलो दिमाग पर…. ख़ासा असर डाला। यहीं पर दर्शकों की भीड़ में पिता संग मच देखने आया नौजवान…. देवऋषि चहक उठा। बोला, पापाजी…. धामी सर सही कह रहे हैं। खिलाडी ही तो हैं वो, मगर राजनीती के। अब सोचिये, वहुत कम उम्र में ही लखनऊ यूनिवर्सिटी की छात्र राजनीति से जुड़ गए। उत्तर प्रदेश से अलग हुआ उत्तरांचल। यही पुराना नाम था उत्तराखंड का। तब के CM भगत सिंह कोशियारी के OSD रहे। 2002 से 2008 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के दो बार रहे प्रदेशाध्यक्ष। फिर 37 वर्ष में ही विधायक बने। 2021 मे तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद….भाजपा ने पुष्कर सिंह धामी को नए मुख्यमंत्री के रूप मे चुना। उत्तराखंड के 12 मुख्यमंत्री के रूप में।
चर्चा है कि….नमो क्रिकेट लीग में बतौर मुख्य अतिथि बहुत तारे सितारे आए…. मग़र जो जलवा उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने बिखेरा, वो समां बांध गया। बात उनकी लोकप्रियता की करें तो…. धामी उन बिरले नेताओं में शामिल हैं, जो चुनावी बाज़ी हारने के बाद भी किला जीत जाते हैं। जी हां, वर्ष 2022 में खटीमा से चुनाव हारने के बाद ….एक मौका ऐसा आया कि चम्पावत से जीते भाजपा प्रत्याशी कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने…. उत्तराखंड की जनता के हित में अपनी सीट से दे दिया इस्तीफा। उनके सीट छोड़ने से हुए उपचुनाव में चम्पावत की जनता ने…. धामी को सिर आंखों पे बिठाया। और चुनाव जिताकर…. फिर से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचाया। धामी उत्तराखंड के सबसे कम उम्र के CM हैं। इस तरह हो गए ना….धामी राजनीति के ऐसे मंझे हुए खिलाड़ी…. जो एक चुनाव बेशक हार गया, मग़र लोगों के दिल जीत ले गया। जीती बाज़ी साथी छोड़ गए और….मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचाने का रास्ता दिखा गए। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ही तरह…. हर समय चेहरे पर मुस्कराहट रखने वाले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…. कड़े निर्णय लेने में तनिक देर नहीं लगाते। चर्चा है कि…. यूनिफार्म सिविल कोड लागू करने वाले प्रदेशों में….देश भर में उत्तराखंड ही अव्वल आता है। जबकि दूसरे राज्य UCC को लेकर अभी भी गुज़र रहे हैं….मंथन के दौर से। दीगर है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…. 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा और NDA शासित राज्यों में…. इसे लागू करने का तय कर रखा है लक्ष्य।
मंत्री के पर्सनल स्टाफ में सचिवालय का बाबू क्यों रहे इससे भ्रष्टाचार की पर्याप्त संभावना रहती हैं ईमानदार बाबुओं के लिए लिस्ट बने। पिछले पांच साल किसी मंत्री के साथ न रहे हों। सरकार के पास ऐसे लोगों की लिस्ट हो। मोदी आए थे तो उन्होंने स्पष्ट किया था कि बिचौलियों को नहीं रखा जा सकता। न किसी का बेटा भतीजा और न ही दोस्त। कायदे से ईमानदार छवि का hcs एलाइड या कोई भी क्लास वन या क्लास टू, जो पिछल पांच साल किसी ही मंत्री के साथ काम न किया हुआ हो। पढ़ने लिखा हो, फाइल समझता हो, तालमेल बिठा सकता हो, इससे
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।