मार्केटिंग बोर्ड चेयरमैन सतबीर और वाइस चेयरमैन जसबीर के पदभार ग्रहण समारोह में पहुंचे राष्ट्रीय सचिव औम प्रकाश धनखड़
मंडी किसान की समृद्धि का आधार : बोले धनखड़
पूरा देश मोदी के साथ क्षेत्र भी चले मोदी जी के साथ
चंडीगढ़ , 23 नवंबर। हमारे किसान मेहनती हैं, अपने उत्पाद को सीधा मार्केट में बेचना, नई नई तकनीक अपनाना और सीख लें आमदनी कई गुना बढ़ जाएगी। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औम प्रकाश धनखड़ ने झज्जर मार्केटिंग बोर्ड के नवनियुक्त चेयरमैन सतबीर यादव और वाइस चेयरमैन जसबीर अहरी के पद ग्रहण समारोह में उपस्थित क्षेत्र की सरदारी, किसानों और आढ़तियों को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि मंडी किसानों की समृद्धि और प्रगति का आधार है। नई टीम को बधाई देते कहा कि यह टीम किसानों के हित में कार्य करेगी । वर्ष 2014 में प्रदेश की जनता ने हमारी सरकार बनाई और आपके आशीर्वाद से मुझे खेती किसानी और गांव देहात की सेवा करने का मौका पार्टी ने मुझे मंत्री बनाकर दिया।
धनखड़ ने कहा कि मंत्री का दायित्व संभालते ही मैने फसल खराबे का मुआवजा छ हजार से बढ़ाकर दोगुना 12 हजार किया, जो अब 15 हजार हो गया है। नहर टूटने और ड्रेन ओवर फ्लो होने से फसलों को होने वाले नुकसान का मुआवजा शुरू किया। सीधे 14फसलों को एमएसपी खरीदना शुरू किया जो अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदना शुरू कर दिया है। बागवानी पर भावन्तर भरपाई योजना शुरू की। गो संरक्षण और संवर्धन का सख्त कानून बनाया और बजट बढ़ाया।प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना शुरू कराई। अपने राज में कांग्रेसी फसल खराबे का डेढ़ डेढ़ दो दो रुपए के चेक देते थे , अब किसान हित की बात करते हैं।
धनखड़ ने कहा कि सरकार में क्षेत्र की हिस्सेदारी करना सीख लो। सोनीपत वाले भी समझ गए है कि कांग्रेस खात्मे की ओर है। मोदी जी के साथ चलने में क्षेत्र की भलाई है। पूरा देश मोदी जी के साथ है ।
कांग्रेस की बातों पर अब जनता को भरोसा नहीं रहा
हरियाणा में पीएम और सीएम के फोटो पर कालिख पोतने के मामले पर जवाब देते हुए धनखड़ ने कहा कि यह कांग्रेस की बुद्धि का दिवालियापन है।उन्होंने कांग्रेस के वोट चोरी अभियान पर कांग्रेसियों को सीख देते कहा कि जिनकी बुद्धि नहीं हुई भ्रष्ट, वह कांग्रेसी जगाए रखे अपनी सद्बुद्धि ।
धनखड़ ने कहा कि साल 2014 से पहले के युग में जी रही है कांग्रेस नहीं हुई अपडेट तो ऐसे ही ढूंढने होंगे बहाने और दुर्गति भी होगी। कांग्रेस के हार के बहाने पर अब देश की जनता को भरोसा नहीं रहा।
एक अन्य सवाल का जवाब देते कहा कि हरियाणा सहित देश के हर राज्य में होगा एसआईआर। फिलहाल देश के 12 राज्यों में एसआईआर चल रहा है। यह चुनाव आयोग की संवैधानिक प्रक्रिया है। कार्यक्रम में क्षेत्र की सरदारी, जिला अध्यक्ष विकास वाल्मिकी, जिप चेयरमैन कप्तान बिरधाना, संजय कबलाना, पूर्व चेयरमैन लीलू पहलवान,आनंद सागर, पूर्व राजपाल जांगडा,दिनेश शास्त्री, मनीष शर्मा चेयरमैन, सुनीता चौहान, कमलेश अत्रि मार्केट कमेटी सचिव रामनिवास सहित किसान, पार्टी कार्यकर्ता और आढ़ती मौजूद रहे।

पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।