…निम्नलिखित तारीखों में होंगे नाटकों के प्रदर्शन
26 नवंबर को पंजाबी नाटक “हिंद दी चादर” से इस फेस्टिवल की शुरुआत होगी ।रविंद्र सिंह सोढ़ी के लिखे इस नाटक को इंपैक्ट आर्ट मोहाली के बनींद्र जीत सिंह बनी ने निर्देशित किया है। 26 तारीख को आलोक शुक्ला का लिखा और निर्देशित नाटक प्रासंगिक दिल्ली के ग्रुप द्वारा “अजीब दास्तां” का मंचन होगा ।
इसी तरह उत्तरी भारत की प्रसिद्ध रंगमंच संस्था कलाकृति पटियाला द्वारा डॉक्टर कुलदीप सिंह दीप का लिखा और प्रसिद्ध नाटक निर्देशक परमिंदर पाल कौर के निर्देशन में “छल्ला” नाटक का मंचन होगा। कानपुर के नाट्यवस्तु सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था द्वारा पंजाबी नाटककार पाली भूपेंद्र सिंह का लिखा और प्रवीण अरोड़ा के निर्देशन में “तुम्हें कौन सा रंग पसंद है” नाटक का मंचन होगा।
29 तारीख को काशीनाथ सिंह और गोविंद मिश्रा की कहानियों पर आधारित प्रसतव रंगमंडल दिल्ली के ग्रुप द्वारा “रिलेशनशिप रिदमस 2.0″का मंचन राज नारायण दीक्षित के निर्देशन मे होगा। 30 नवंबर को “बादशाहत का खात्मा”सादत हसन मंटो की कहानी पर आधारित अख्तर अली द्वारा रचित और डॉक्टर देशराज मीणा के निर्देशन में रंग संस्कार थिएटर ग्रुप,अलवर (राजस्थान) द्वारा किया जाएगा।
इसी तरह फेस्टिवल के अंतिम दिन 1 दिसंबर को डॉक्टर ओमेंद्र कुमार के निर्देशन में अशोक सिंह द्वारा लिखित और अनुकृति कानपुर की प्रस्तुति “कोई एक रात”का मंचन किया जायेगा। कलाकृति द्वारा सभी रंग मंच के कलाकारों, कला प्रेमियों और शहर निवासियों को इस नाट्य समारोह में शामिल होने के लिए खुला आमंत्रण है, जिसमें कोई भी किसी प्रकार का दाखिला फीस नहीं है।